सोनीपत में युवक से धोखाधड़ी: सोशल साइट पर छोटा लालच देकर झांसे में फंसाया, हड़प ली मोटी रकम

Case registered in Sonipat in cyber fraud case.
X
सोनीपत में साइबर ठगी मामले में केस दर्ज। 
सोनीपत में साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने का झांसा देकर युवक से 16 लाख 94 हजार रुपए की ठगी की। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सोनीपत: जिले में साइबर ठग लोगों को अपने मकड़जाल में फंसा रहे है। जाटी कलां के युवक को साइबर ठगों ने छोटा लालच देकर झांसे में फंसाया और उसके बाद लाखों रुपए की नकदी ऐंठ ली। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया। साइबर थाना सोनीपत पुलिस ने पीड़ित के बयान पर ठगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सोशल साइट पर आया था लिंक

गांव जांटी कलां निवासी गौरव ने बताया कि 30 सितंबर को उसके सोशल साइट पर एक लिंक आया। जैसे ही उसने लिंक पर क्लिक किया तो वह व्हाट्सएप पर चला गया। व्हाट्सएप पर उसे टास्क खेलने के लिए कहा गया। वह साइबर ठगों की बातों में आ गया। उसके बाद उसे फोटो लाइक करने का टास्क दिया गया। कॉलर ने उसके खाते में मात्र 123 रुपए ट्रांसफर किए। उसके बाद उसे टेलीग्राम से जोड़ दिया। शुरूआती दौर में उससे 14 टास्क पूरे करवाएं, जिसके उन्होंने 140 रुपए ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद उसने अलग-अलग खातों से रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

लालच में आकर गंवा दिए 16 लाख 94 हजार

पीड़ित गौरव ने बताया कि ठगों ने उसके खाते से कुल 16 लाख 93 हजार 936 रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए। उसने मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया। साइबर थाना पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई नवदीप सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द साइबर ठगों का पता लगाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने साइबर ठगों से सावधान रहने की अपील भी की, ताकि लोग ठगी का शिकार होने से बच सके।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story