रोहतक में कांग्रेस पर बोले मनोहर लाल: हुड्डा गैंग से बचकर रहना, नहीं तो फिर खड़ी होंगी दुविधाएं, फिर करेंगे झूठे वायदे 

Union Minister Manohar Lal and others sitting on the stage in the conference.
X
सम्मेलन में मंच पर बैठे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व अन्य। 
मनोहर लाल ने कहा कि 10 साल पहले जब कांग्रेस का कार्यकाल था तो व्यापार करने में कितनी परेशानी होती थी। 10 साल पहले दबंगई होती थी, आज व्यापारी सुरक्षित हैं।

रोहतक: केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर भड़कते हुए कहा कि 10 साल पहले जब कांग्रेस का कार्यकाल था तो व्यापार करने में कितनी परेशानी होती थी। 10 साल पहले दबंगई होती थी, दुकानदार मंथली और हफ्ता देते थे, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही ये सब खत्म कर दिया। कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में ढेरों वायदे करेंगे, लेकिन आप लोगों को समझना है कि इनके वादे धरातल पर लागू होंगे या नहीं। जहां भी कांग्रेस की सरकार बनी है और इन्होंने जितने भी वादे किए हैं, अब सबसे पीछे हट रहे हैं। झूठे वादे कर दिए, लेकिन सरकार के पास वायदे पूरे करने के लिए पैसे ही नहीं हैं। मनोहर लाल रोहतक में एक सम्मेलन में बोल रहे थे।

हुड्डा गैंग से बचकर रहने की जरूरत

मनोहर लाल ने कहा कि हुड्डा गैंग से बचकर रहना, नहीं तो 10 साल पहले की तरह सभी दुविधाएं फिर शुरू हो जाएंगी। वैसे भी कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है, प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। मनोहर लाल ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लो 50 साल में केंद्र में जिस पार्टी की सरकार है, उसी पार्टी की सरकार हरियाणा में भी रही है। हरियाणा की जनता समझदार है और इस बार भी भाजपा को जिताकर सेवा का मौका देगी।

दूसरे प्रदेशों में परेशान हैं व्यापारी

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की तुलना पंजाब, हिमाचल और दिल्ली से कर लो, फर्क साफ नजर आएगा। दिल्ली में व्यापारी बदहाल हैं, लेकिन हरियाणा में आज उद्योगपति अपने कारखाने लगाना चाहते हैं। अगर हरियाणा में कोई नई इंडस्ट्री लगाना चाहता है तो उसे हर तरह के लाइसेंस 45 दिनों में ही मिल जाते हैं। जिसे जितनी जरूरत होती है, उतनी बिजली भी मिलती है। ऐसा पहली बार है कि हरियाणा के गांवों में से 5900 गांवों को 24 घंटे बिजली मिल रही है।

घबराई हुई है कांग्रेस

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस घराई हुई है, इनके साथ कोई गठबंधन करने को राजी नहीं। कांग्रेस को अपनी जीत पर इतना ही विश्वास था तो गठबंधन क्यों कर रहे थे। कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है। कांग्रेस के नेता झूठ फैलाते हैं कि भाजपा संविधान को खत्म कर देगी। अब राहुल गांधी खुद विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात कर रहे हैं। ये लोग आम आदमी और गरीब का अधिकार छीनते हैं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। कांग्रेस की भाईचारा बिगाड़ने की साजिश तीन बार झेल चुके हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने देंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story