मौसम अलर्ट: कोल्ड वेब, संघन कोहरा व कोल्ड डे की संभावना, सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी 

People taking shelter of bonfire in the cold and vehicles passing in the fog.
X
ठंड में अलाव का सहारा लेते लोग व कोहरे में गुजरते वाहन।  
हरियाणा में बारिश व ओलावृष्टि का दौर थमते ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। शीतलहर का दौर शुरू हो गया है।

हरियाणा: बारिश व ओलावृष्टि का दौर थमते ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। सम्पूर्ण इलाके से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर समाप्त हो चुका है। कड़ाके की हाड़कंपा देने वाली ठंड ने सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठिठुरन बढ़ा दी है। रविवार को जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल गया, वैसे ही पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों से सीधी बर्फीली हवाओं ने सम्पूर्ण इलाके में ठंड के तेवरों को और प्रचण्ड बना दिया।

कोहरे के आगोश में आया क्षेत्र

वातावरण में मौजूद नमी से सम्पूर्ण इलाके को कोहरे की सफेद चादर ने अपने आगोश में ले लिया है। जिसकी वजह से सूर्यदेव भी नहीं दिखाई दे रहे और कुछ स्थानों पर धूप भी धुंधली पड़ी हुई है। सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन का पारा लुढ़क गया है। साथ ही सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से रात्रि तापमान भी लुढ़कने लगे हैं। कुल मिलाकर सम्पूर्ण इलाके में दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में शीत दिवस व शीतलहर (Cold Wave) की स्तिथि बनी हुई हैं। सुबह से दोपहर बाद तक कोहरा अपने रंग दिखा रहा है।

दिन व रात के तापमान हुए एक समान

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन व रात के तापमान लगभग एक समान बने हुए हैं। सम्पूर्ण इलाके में विंडचिल फैक्टर बना हुआ है। हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में ठिठुरन बढ़ी है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन व रात के तापमान (Temperature) में गिरावट देखने को मिली, जिससे सम्पूर्ण इलाके में शीत दिवस की स्तिथि बनी हुई हैं। रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रात दर्ज हुई है।

क्या कहते है मौसम विशेषज्ञ

मौसम विशेषज्ञ (Weather Expert) डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सम्पूर्ण इलाके पर हाड़कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड का ट्रिपल अटैक देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में ठंड और अधिक रौद्र रूप अख्तियार करेगी। कोल्ड वेब से सीवियर कोल्ड वेब, कोहरा से संघन कोहरा व कोल्ड डे से अति कोल्ड की संभावना बन रही है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story