मौसम अलर्ट: गर्मी से नहीं राहत, अगले 48 घंटे भीषण गर्मी व चलेंगी लू, 15 जिलों में रेड व 7 में ऑरेंज अलर्ट जारी 

Symbolic picture.
X
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
हरियाणा एनसीआर दिल्ली भीषण हीट वेव व लू की चपेट में हैं। सम्पूर्ण इलाके में प्रचंड गर्मी अपनी सीमाएं पार कर रही हैं। 15 जिलों पर रेड व 7 पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Haryana: वर्तमान समय में सम्पूर्ण मैदानी राज्य विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली भीषण हीट वेव व लू की चपेट में हैं। सम्पूर्ण इलाके में प्रचंड गर्मी अपनी सीमाएं पार कर रही हैं। तापमान में रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा। मौसम की चरम परिस्थितियों से आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम असामान्य व प्रतिकूल बना हुआ है। सम्पूर्ण इलाके में भीषण गर्मी व आग उगलने वाली गंभीर हीट वेव अपने प्रचंड तेवरों को अख्तियार किए हुए है, जो दिन-प्रतिदिन और अधिक शक्तिशाली होकर सम्पूर्ण इलाके पर तांडव मचा रही है।

सुबह से शाम तक बरस रही आग

गर्मी के कारण सुबह से शाम तक आसमान से आग बरस रही है और लगातार पश्चिमी मरूस्थलीय उष्ण और तीक्ष्ण गर्म हवाएं चलने व बीच-बीच में हल्की दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाएं चलने से हीट क्लाउड भी देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है। बता दें कि सम्पूर्ण पर्वतीय व मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली के साथ जिला महेंद्रगढ़ पर भीषण आग उगलने वाली गर्मी व गंभीर हीट वेव अपने तेवरों को और अधिक प्रचंड व उग्र रूप धारण कर रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में इस भीषण आग उगलने वाली गर्मी गंभीर, हीट वेव, उष्ण रात्रि का दौर और अधिक प्रचंड होने की संभावना बन रही है। जिससे दिन व रात के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना बन रही है।

गर्मी के कारण इने जिलों में रेड व ऑरेंज अलर्ट जारी

गर्मी ने आमजन का जीना दुश्वार कर दिया है। भीषण गर्मी व गंभीर हीट वेव लू ने रात व दिन का चैन छीन लिया है। भीषण गर्मी के चलते भारतीय मौसम विभाग ने प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, रोहतक व सोनीपत जिले पर अगले पांच दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी गई है, ताकि वह गर्मी से बच सके।

पारा पहुंचा 47.7 डिग्री, गर्मी से नहीं राहत

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान 26.0 से 31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 42.0 से 47.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सम्पूर्ण राज्य में दिन व रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने जिला महेंद्रगढ़ पर लगातार भीषण आग उगलने वाली गर्मी व गंभीर हीट वेव के चलते रेड अलर्ट जारी कर रखा है, जिसको देखते हुए गर्मी भी लगातार बढ़ रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story