Logo
election banner
Panipat News: पानीपत में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में पानी के टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई। वहीं, बच्चे की मां ने मालिक पर खुले गड्ढे को बंद न करने के आरोप हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Panipat News: हरियाणा के पानीपत में जगदीश नगर की निर्माणाधीन फैक्ट्री में पानी के टैंक में गिरने से 3 साल के मासूम की जान चली गई। बच्चा काफी देर से नहीं मिल रहा था। उसको ढूंढने के लिए जब उसकी मां गड्ढे तक पहुंची, तो बच्चे के पैर दिखाई दिए। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पंचनामा भरवा कर बच्चे के शव को शवगृह में रखवाया गया। वहीं, बच्चे की मां ने फैक्ट्री मालिक पर खुले गड्ढे को कहने के बाद भी बंद न करवाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मां के पास ही खेल रहा था मासूम

बच्चे के पिता देसराज प्रजापति ने बताया कि वह मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। यहां वह पिछले काफी समय पहलवान चौक पर रहता है। यहीं, जगदीश नगर में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम करता है। उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चा भी रहता है। वह फैक्ट्री में राजमिस्त्री का काम करता है और पत्नी मजदूरी करती है। काम के समय उनका 3 साल का बच्चा मोहित भी वहीं पर खेल रहा था। मां ईंटे उठाने के लिए गई। 2 मिनट के बाद वापस आई, तो वहां बच्चा नहीं था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। मां जब गड्ढे के पास गई, तो उसके पांव तले की जमीन खिसक गई।

टैंक में बच्चे के पैर देखकर वो चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बच्चे को बाहर निकाल कर उल्टा लेटा कर उसके पेट से पानी निकालने का भी प्रयास किया और उसे सिविल अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि बच्चे की मां ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, जिससे उसके बच्चे की मौत हुई है। शव के पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read: Palwal Crime: मां और बहन से बदतमीजी का किया विरोध, मनचलों ने 10वीं के छात्र को मारी गोली

कलयुगी मां ने की दो बेटों की हत्या

वहीं, हरियाणा के सोनीपत में एक कलयुगी मां ने अपने ही दो मासूम बेटों की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया और पुलिस को अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार सोनीपत के आदर्श नगर की महिला ने एक दिन पहले अपने 10  और सात साल  के दो बेटों के अपहरण का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने मामले की जांच की तो महिला पर ही शक हुआ। इसके बाद शक के आधार पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या करने के राज का पता चला।

5379487