सिरसा में गैस सिलेंडर फटा: ब्लास्ट होने से घर में लगी भीषण आग, मालिक बुरी तरह झुलसा, हालत गंभीर

Haryana Cylinder Blast
X
प्रतीकात्मक तस्वीर
सिरसा में एक घर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में घर का मालिक बुरी तरह से झुलस गया। ये हादसा गैस सिलेंडर लगाते समय हुआ है।

Sirsa Gas Cylinder Blast: हरियाणा के सिरसा में एक घर में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। ये घटना सिरसा के इंद्रपुरी मोहल्ले में आज बुधवार को हुई है। गैस सिलेंडर फटने से घर में भीषण आग लग गई। इस घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

इस हादसे में घर का मालिक बुरी तरह से झुलस गया। उन्हें इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, आग में अधिक झुलसने से घर के मालिक की हालत गंभीर बनी हुई है।

गैस सिलेंडर लगाते समय हुआ ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, सिरसा के इंद्रपुरी मोहल्ला निवासी राजेंद्र कुमार ने एजेंसी से 2 गैस सिलेंडर मंगवाए थे। बुधवार को एजेंसी का डिलीवरी ब्वॉय सिलेंडर देने पहुंचा। राजेंद्र कुमार दो सिलेंडर लेकर रसोई में गया और गैस चूल्हे में एक सिलेंडर की सील निकालकर उसे फिट करने लगा, तो अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट की आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी। आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो देखा कि राजेंद्र चिल्लाते हुए झुलसी हालत में है। इसके बाद लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था। घटना की जानकारी लोगों ने दमकल विभाग को दी, इसके बाद आग पर फायर बिग्रेड ने काबू पाया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story