Logo
election banner
Road Accident in Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कार श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। हादसे में 3 महिलाओ समेत 1 मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।  

Road Accident in Sonipat: सोनीपत में गोहाना रोड पर करेवड़ी गांव के पास आज सोमवार एक इको कार डिवाइडर के पत्थर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि यह कार श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। इस हादसे में तीन महिलाओं और 1 मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 6 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और शवों को नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया है।

डिवाइडर से टकराई कार

शुरूआती जानकरी में पता चला है कि दिल्ली के शाहबाद के रहने वाले कुछ लोग पानीपत में स्थित सिख पाथरी गांव में माता पाथरी वाली के दर्शन के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सुबह वह  दिल्ली अपने घर लौट रहे थे। करेवड़ी गांव के पास इनकी कार अचानक ही अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे गए डिवाइडर के भारी पत्थर से टकराई। जिसके बाद यह हादसा हो गया। 

कार जब डिवाइडर टकराई तो बहुत जोर की आवाज आई थी। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी कार पत्थर में घुस गई थी। बहुत ही मुश्किल से लोगों को कार से बाहर निकाला गया। जिसमें से दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना कि सूचना मिलते ही मोहाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। 

Also Read: पानीपत में 15 साल के छात्र की मौत,  कैंटर चालक ने बाइक को मारी टक्कर 

प्रत्यक्षदर्शी ने दी जानकारी

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार बहुत ही तेज रफ्तार से आई और डिवाइडर के  पत्थर से टकरा गई। हो सकता है चालक को नींद की झपकी आई होगी। इस कार में 12 लोग सवार थे। हादसे के बाद कार की खिड़की को तोड़कर  लोगों को बाहर निकाला गया। आगे बैठी एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी और दो ने बाहर निकालने के बाद दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

5379487