Ram Mandir Pran Pratihstha: हरियाणा में राम नाम की लहर, हजारों मंदिरों में जलेंगे लाखो दीप, सीएम मनोहर लाल नहीं जाएंगे अयोध्या

Ram Mandir Pran Pratishtha
X
हरियाणा-पंजाब में राम नाम की लहर।
भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा पर देशभर में उत्साह का माहौल है। हर तरफ राममय माहौल दिखाई दे रहा है। जगह-जगह पर विशेष कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर देशभर में विशेष तैयारियां की गई है। हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के सभी शहरों को दीपावली की तरह सजाया गया है। बाजारों में सुंदर लाइटो और भगवान श्री राम की ध्वजा से सजाया गया है। चारो तरफ राममय माहौल दिखाई दे रहा है। सभी छोटे-बड़े मंदिरों में विशेष साज सज्जा की गई है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आज दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। हरियाणा के 15 हजार मंदिरों में इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि सीएम मनोहर लाल आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं जाएंगे। वह हरियाणा से ही लाइव कार्यक्रम देखेंगे।

सीएम मनोहर लाल करनाल में देखेंगे लाइव प्रसारण

जानकारी के मुताबिक सीएम मनोहर लाल दोपहर 11 बजे करनाल के सेक्टर 7 स्थित कर्णेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां पर वह भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्क्रीन पर देखेंगे। इस दौरान उनके साथ तमाम अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला अयोध्या पहुंचे

इस बीच प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला अयोध्या पहुंच गए हैं। उनके साथ जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला भी हैं। बता दें कि प्रदेश के 160 लोगों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। हालांकि अब देखना है कितने लोग शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचते हैं।

चंडीगढ़ में भी जगह-जगह किया जा रहा विशेष कार्यक्रम

चंडीगढ़ में जगह-जगह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज नगर निगम ऑफिस में 10:00 बजे अयोध्या राम मंदिर मॉडल की स्थापना की जाएगी। पंजाब यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शाम 5:00 बजे गांधी भवन पर राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कार्यक्रम किया जाएगा। इसके साथ ही दिनभर शहर के कई स्थानों पर यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- Ram Mandir Pran Pratistha पर हरियाणा में हर तरफ जश्न का माहौल, 15 हजार स्क्रीन पर दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण

पंजाब में भी जश्न का माहौल

उधर, पंजाब में भी प्राण प्रतिष्ठा पर खूब तैयारियां की गई है। यहां भी भगवान राम के भक्तों में उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। प्रदेशभर के सभी जिलों में खास तैयारियां की गई है। यहां भी जगह-जगह प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया जाएगा। पूरे सूबे में भगवा रंग ही दिखाई दे रहा है। घर-घर व दुकानों पर भगवान श्रीराम के ध्वज फहराए गए हैं। जालंधर के मशहूर शक्तिपीठ श्रीदेवी तालाब मंदिर को पूरी तरह से रंग-बिरंगे फूलों, लाइटों की रोशनियों से सजाया गया है। यहां एक लाख 21 हजार भव्य दीपों से दीपमाला जलाई जाएगी। शाम को प्रसिद्ध गायक श्रीराम भजनों पर झूमने को विवश करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story