Logo
election banner
हरियाणा के बहादुरगढ़ की कबीर बस्ती में एक युवक की हत्या का ससनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि मृतक के दोस्तों ने ही डंडों से उसकी पीटाई की तथा अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बहादुरगढ़। शहर की कबीर बस्ती में रविवार देर शाम डंडों से पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। जिसकी हत्या का आरोप मृतक के अस्पताल के पीछे किरयाणा की दुकान चलाने वाले व छह अन्य पर लगा है। आरोपियों ने पहले कर्ण की डंडों से पिटाई की। इसके बाद उसे अस्पताल में छोड़ा और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अनिल व अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशे का कारोबार करते थे दोनों, परिजनों का आरोप

मृतक के भाई आयुष ने बताया कि कर्ण मजदूरी करता था उसकी अस्पताल के पीछे किरयाणा की दुकान की चलाने वाले अनिल के साथ उसकी दोस्ती थी। दोनों मिलकर नशे का कारोबार भी करते थे। रविवार शाम अनिल ने अन्य युवकों के साथ मिलकर कर्ण की डंडों से पिटाई कर दी तथा घायल अवस्था में उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद आसपास के लोगों से बातचीत के दौरान इसका पता चला। घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचे कर्ण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

दो साल से दोस्त के साथ रह रहा था कर्ण 

मृतक के भाई ने बताया कि पत्ता चलने के बाद वह ढूढ़ते हुए देर शाम अस्पताल पहुंचे। जहां घायल अवस्था में पहुंचे कर्ण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कर्ण दो साल से अपने दोस्त अनिल के साथ दुर्गा कॉलोनी में ही रह रहा था। अनिल अस्पताल के पीछे किरयाणा की दुकान चलाता था तथा दोनों मिलकर नशे का कारोबार भी करते थे। पुलिस ने आयुष की शिकायत पर अनिल, सोनू,  मोनू,  राजू निवासी दुर्गा कॉलोनी,  नवीन,  रितिक निवासी नई बस्ती व सुधीर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हत्या का कारणों का अभी खुलासा नहीं

अनिल व कर्ण में दोस्ती थी तथा दोनों दो साल से इकट्ठे रह रहे थे। तकरार से हत्या तक पहुंची दो दोस्तों की कहानी में हत्या के पीछे पीछे नशे के कारोबार में लेनदेन या कुछ अन्य यह तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। मृतक के शरीर पर कई निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास करेगी। ताकि हत्या के कारणों का पता चल पाए। - विनोद कुमार, एसएचओ, शहर थाना, बहादुरगढ़।

jindal steel
5379487