यमुनानगर में नाबालिग से दुष्कर्म: मौसा ने काम सिखाने के बहाने भांजी को दिल्ली ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

Symbolic picture.
X
प्रतीकात्मक तस्वीर।  
यमुनानगर में एक नाबालिग के साथ उसके मौसा ने दिल्ली ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस दिल्ली पुलिस को रैफर किया।

Yamunanagar: शहर की एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय नाबालिग को उसके मौसा ने काम सिखाने के बहाने दिल्ली ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति नई दिल्ली में वीजा कंसलटेंट का काम करता है। आरोपी ने वहीं पर अपना कार्यालय बनाया हुआ है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर केस दिल्ली पुलिस को रैफर कर दिया। दिल्ली पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

जीजा के घर आरोपी का था आना जाना

जानकारी अनुसार शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके जीजा कर्ण कुकरेजा ने नई दिल्ली में वीजा कंसलटेंट नाम से कार्यालय बनाया हुआ है। आरोपी का उनके घर पर आना जाना है। फरवरी माह में आरोपी अपने परिवार के साथ उनके घर पर आया हुआ था। आरोपी ने उसकी 16 वर्षीय बेटी के बारे में कहा कि जब उसकी परीक्षा खत्म हो जाएगी तो उसे दिल्ली भेज देना। उसे अपने कार्यालय में काम सिखा देगा। बेटी की परीक्षा खत्म होने के बाद 13 मार्च को आरोपी उसकी लड़की को अपने साथ दिल्ली ले गया। वहां पर आरोपी उसकी लड़की को अपने साथ कार्यालय लेकर गया। जहां आरोपी उस पर गलत नजर रखने लगा।

कार्यालय में अकेला पाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता की मां ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उसकी लड़की को कार्यालय पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी लड़की किसी तरह से वहां से भाग कर अपने घर आ गई और उसे घटना के बारे में बताया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को दिल्ली पुलिस के पास रैफर कर दिया। अब मामले में दिल्ली पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story