कुरूक्षेत्र का चुनावी रण: अभय चौटाला होंगे इनेलो उम्मीदवार, आप के सुशील गुप्ता पहले से ठोक रहे ताल, भाजपा, जजपा व बसपा का इंतजार

Abhay Chautala।
X
Abhay Chautala।
कांग्रेस आप गठबंधन से डॉ. सुशील गुप्ता के बाद इनेलो ने अभय चौटाला को बनाया अपना उम्मीदवार। नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा को नए चेहरे की तलाश।

कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो ने कुरुक्षेत्र लोकसभा के प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में इनेलो के राष्ट्रीय उप प्रधान प्रकाश भारती ने प्रेस वार्ता कर बताया कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला चुनाव लड़ेंगे। प्रकाश भारती ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मध्यनजर चुनाव समिति बनाई गई थी जिसमें उनको अध्यक्ष बनाया गया था। कमेटी में इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा श्याम सिंह राणा, इनेलो अनुशासन समिति के चैयरमैन शेर सिंह बड़शामी, जसबीर ढिल्लो सदस्य थे। कमेटी ने हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर जाकर लोगों की राय जानी व जनता से रायशुमारी से की। कुरूक्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने इसी सप्ताह प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा सभी सीटों पर नामों का पैनल

पार्टी की चुनाव समिति ने प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का पैनल बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को सौंप दिया है। कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से अभय सिंह चौटाला को उम्मीदवार बनाने के बाद राष्ट्रीय उपप्रधान प्रकाश भारती ने यह जानकारी दी।

पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती ने कहा कि चुनाव के लिए इनेलो का संगठन पूरी तरह से तैयार है। इनेलो संगठन पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा। प्रदेश की बाकी बची नौ लोकसभा सीटों पर अभी चर्चा चल रही है जल्द ही उसका भी फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में किसानों के लिए सबसे बड़ी लड़ाई अभय सिंह चौटाला ने ही लड़ी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

लोगों के दिलों में बसी है इनेलो

प्रकाश भारती ने कहा कि प्रदेश में पांच बार इनेलो का मुख्यमंत्री रहा है। इनेलो का लोगों के दिलों पर राज है। इनेलो ने जनता दरबार के माध्यम से लोगों के बीच जाने का काम किया। इस अवसर पर इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा श्याम सिंह राणा, इनेलो अनुशासन समिति के चैयरमैन शेर सिंह बड़शामी, जिला प्रधान बूटा सिंह लुखी सहित कई नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र सीट पर अभय सिंह चौटाला ने 2004 में चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के नवीन जिंदल से 1 लाख 60 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story