Haryana Politics: INLD प्रधान अभय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में की बैठक, बोले- हर 4 साल में संगठन में बदलाव करेगी पार्टी

Haryana Politics
X
इंडियन नेशनल लोकदल प्रधान अभय सिंह चौटाला।
Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आज INLD के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में बैठक की। बैठक में हार के कारणों पर चर्चा हुई, इसके अलावा पार्टी के लिए अहम फैसले लिए गए हैं।

Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद कांग्रेस सहित दूसरी पार्टी के नेता भी हार का मंथन करने के लिए बैठक की जा रही हैं। आज 16 नवंबर शनिवार को हरियाणा की इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने चंडीगढ़ में बैठक की। मीटिंग में INLD के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला भी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी के सभी उम्मीदवार भी मौजूद रहे। बैठक में हार का कारणों पर चर्चा की गई, इसके अलावा पार्टी के नेताओं की चुनाव में क्या भूमिका रही, इसकी भी चर्चा की गई है।

हरियाणा में कांग्रेस का नाम नहीं रहेगा- अभय सिंह चौटाला

INLD के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बैठक में फैसला लिया है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए रणनीतियां बनाई गई हैं। पार्टी का संगठन फिर से बनाया जाएगा। लोगों को पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि संगठन में हर चार साल में बदलाव किया जाएगा।

अभय सिंह चौटाला का कहना है कि चुनाव अब हो चुके हैं, अब भाजपा की असलियत के बारे में लोगों को बताया जाएगा। चौटाला ने भाजपा के अलावा कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस की हार की मुख्य वजह भूपेंद्र सिंह हुड्डा है। हुड्डा ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है, कि आने वाले समय में हरियाणा में कांग्रेस का नाम नहीं लिया जाएगा। आज कांग्रेस की वजह से हरियाणा में भाजपा सत्ता में आई है।

Also Read: प्रदेश सरकार पर हमलावर हुए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, परिवारवाद व क्षेत्रवाद पर भाजपा नेताओं को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़ हरियाणा का है- अभय सिंहस चौटाला

चौटाला ने बैठक में चंडीगढ़ में नई विधानसभा जमीन अलॉटमेंट का मुद्दा भी उठाया है। चौटाला ने कहा कि हुड्डा को चंडीगढ़ के बारे में जानकारी नहीं है, चंडीगढ़ हरियाणा का है। चौटाला का कहना है कि अगर चंडीगढ़ पंजाब का होता, तो हिंदी भाषा इलाका हरियाणा का होना चाहिए। बैठक में चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा का है और हरियाणा का रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story