Logo
Haryanvi Singer Masoom Sharma: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक फिर से विवादों में घिर गए हैं। दरअसल एक महिला ने मासूम शर्मा और उनके परिजनों पर मारपीट और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।

Haryanvi Singer Masoom Sharma: हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद मासूम शर्मा एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। जींद के जुलाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ मासूम शर्मा, उनके दो भाई और कुछ अन्य लोगों ने मारपीट की। इसके अलावा उन लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मासूम के परिजनों ने भी दर्ज कराई शिकायत 

वहीं, मासूम शर्मा के परिजनों ने भी मारपीट करने का आरोप लगाया हैं। मासूम शर्मा की मां शकुंतला देवी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उनके घर में रांझा म्यूजिक सेंटर बनाया हुआ है। 25 जनवरी को उनके बेटे बाहर गए हुए थे। उसी दौरान प्रवीण उर्फ सोनू, प्रवीण की पत्नी और दयानंद की पत्नी साहबो देवी उनके घर में जबरदस्ती घुस गए और उनके म्यूजिक सेंटर में तोड़फोड़ करने लगे। इसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की। शकुंतला देवी ने आगे कहा कि उन लोगों के पास लाठी, डंडे और गंडासी थी। उन्होंने स्टूडियो में काम कर रहे तीन लोगों की आंखों में मिर्च का स्प्रे मारा और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की।

मासूम शर्मा पर पहले भी लगा था छेड़छाड़ का आरोप

मासूम शर्मा की मां की शिकायत के आधार पर जुलाना थाना पुलिस ने प्रवीण, पूनम, साहबो देवी के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बताते चलें कि मासूम शर्मा पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप पहली बार नहीं लगा है। बल्कि इससे पहले भी एक महिला ने गायक पर छेड़छाड के आरोप लगाए थे। लेकिन उस मामले में आरोपियों का आपस में समझौता हो गया था।

ये भी पढ़ें:- Sena Medal: दादरी के लाल मोहित सांगवान ने हरियाणा का बढ़ाया मान, सेना के सर्वोच्च मेडल से होंगे सम्मानित

बता दें कि सिंगर मासूम शर्मा को 11 महीने पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उनको 2 अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकाया गया था। इस दौरान कॉलर ने खुद को सुमित मलिक भैंसवाल बताते हुए गाली-गलौज की थी। गौरतलब है कि मासूम शर्मा हरियाणवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुके हैं। पिछले एक दशक से गाने लिखने और गाने का काम कर रहे हैं। वह सपना चौधरी और दूसरे बड़े कलाकारों के साथ गाने तथा वीडियो रिकॉर्ड कर चुके हैं। लेकिन वे इसके साथ-साथ विवादों में भी घिरे रहते हैं।

5379487