Haryana Weather Today: हरियाणा के 16 जिलों में छाया घना कोहरा, कल रात से बदलेगा मौसम, दो दिन होगी बारिश

Haryana Weather Today: हरियाणा के कई जिलों में गुरुवार को घना कोहरा छाया हुआ है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट और चार जिलों के लिए घने से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को चंड़ीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद भिवानी और चरखीदादरी में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते इन सभी जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है और कम विजिबलिटी की वजह से वाहन सड़कों और हाइवे पर दौड़ने की बजाय रेंग कर चल रहे हैं। प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस 04 रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- तिरुपति भगदड़: 6 की मौत 40 घायल, PM मोदी-CM नायडू ने जताया दुख; TTD ने मांगी माफी, जानें कैसे हुआ हादसा
| जिला | मौसम अलर्ट |
| चंडीगढ़ (राजधानी) | घना कोहरा |
| पंचकूला | घना कोहरा |
| अंबाला | घना कोहरा |
| यमुनानगर | घना कोहरा |
| कुरुक्षेत्र | घना कोहरा |
| कैथल | घना कोहरा |
| करनाल | घना कोहरा |
| महेंद्रगढ़ | NILL |
| रेवाड़ी | NILL |
| झज्जर | NILL |
| गुरुग्राम | NILL |
| मेवात | NILL |
| पलवल | NILL |
| रोहतक | घना कोहरा |
| फरीदाबाद | NILL |
| सोनीपत | घना कोहरा |
| पानीपत | घना कोहरा |
| सिरसा | घना कोहरा |
| फतेहाबाद | घना कोहरा |
| हिसार | घना कोहरा |
| जींद | घना कोहरा |
| भिवानी | घना कोहरा |
| चरखीदादरी | घना कोहरा |
10 जनवरी की रात से बदलना शुरू हो जाएगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश में 10 जनवरी की रात से मौसम बदलना शुरू हो जाएगा और11 जनवरी को प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया शुक्रवार तक मौसम खुश्क रहेगा। हालांकि, उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हवाओं की वजह से रात में तापमान और गिरेगा। वहीं 10 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से हवाओं की दिशा बदलेगी। जिसके चलते प्रदेश में 11 और 12 जनवरी को बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें-Delhi Weather: दिल्ली में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, बारिश से फिर बढ़ेगी कंपकंपाने वाली ठंड
