हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: सीएम नायब सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर साधा निशाना; बोले- कांग्रेस शासन दहशत भरा

Haryana Assembly Elections 2024
X
Haryana Assembly Elections 2024
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में 5 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर निशाना साधा है।

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में 5 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा पर निशाना साधा है। हाल ही कलायत विधानसभा क्षेत्र में म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। बोले कि हर लिहाज से कांग्रेस के दस साल दहशत भरे रहे।

कांग्रेस ने बनाई भर्ती रोको गैंग
रैली में सीएम नायब सिंह सैनी बोले कि कांग्रेस ने हरियाणा में सरकारी भर्ती रोको गैंग बना रखी है। कांग्रेस चुनाव आयोग और उच्‍च न्‍यायलय में जाकर सरकारी भर्ती रुकवा दी। भाजपा सरकार ने एचकेआरएन के 1 लाख 20 हजार युवाओं की नौकरी एक कलम से सुरक्षित कर दी। भाजपा जब भी कोई भर्ती लाए तो कांग्रेस की भर्ती रोको गैंग अड़गा लगा देती है।

ये भी पढ़ें: Haryana Polls 2024: विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, इन सीटों पर बीजेपी को देंगे चुनौती

किसानों को कांग्रेस शासन में मिलें 2-2 रुपए के चेक
कलायत विधानसभा क्षेत्र में म्हारा हरियाणा-नॉन-स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्‍याय किया। हरियाणा की कांग्रेस सरकार फसल मुआवजे के रूप में सिर्फ दो-दो रुपए के चेक दिया करती थी। कांग्रेस ने अपने दस साल के कार्यकाल में किसानों के मुआवजे के 1100 करोड़ बांटे जबकि भाजपा ने दस साल में 13 हजार करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है। कांग्रेस ने किसानों के खाते में दो-दो रुपए तो भाजपा ने रोजाना दो-दो हजार रुपए डाले हैं।

ये भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव : AAP ने कांग्रेस से 10 सीटें मांगी, INC ने 7 सीटों का दिया ऑफर, फिलहाल बात अटकी

हरियाणा में झूठ फैला रही कांग्रेस
सीएम सैनी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस 10 साल तक हरियाणा की सत्‍ता में रही। दस साल का एक-एक मिनट का हिसाब है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार ने हरियाणा में जातिवाद, परिवारवाद, झूठ पाखंड और भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा दिया। इसी कारण हरियाणा की जनता ने हुड्डा की सरकार साल 2014 में बाहर का रास्‍ता दिखा दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story