Logo
election banner
हरियाणा की सोनीपत जेल में दुष्कर्म के दोषी माना, उसने सुसाइड नोट में खुद को निर्दोष बताते हुए सजा सुनाने से पहले ही जेल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अब मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाएगी।

सोनीपत। वीरवार सुबह सोनीपत जेल में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी शेखपुरा निवासी अनूप ने बाथरूम की खिड़की पर गमछे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया है। अदालत ने अनूप को एक अप्रैल को दोषी करार दिया था तथा सजा के लिए चार अप्रैल का दिन निर्धारित किया था। उससे पहले ही अनूप ने सुसाइड नोट में खुद को बेकसुर बताते हुए वीरवार की सुबह फांसी लगाकर खुद ही अपनी जान दे दी।

मुरथल थाने में दर्ज था केस 

एक महिला ने 12 अप्रैल 2022 को मुरथल पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने शेखपुरा निवासी अनूप उर्फ उत्तम पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था तथा मामला तभी से अदालत में विचाराधीन था। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने उसे एक अप्रैल को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी मानते हुए चार अप्रैल को सजा का दिन निर्धारित किया। अदालत के सजा सुनाने से पहले ही उसने जेल में फांसी लगा ली। अनूप शुरू से ही खुद को निर्दोष बताता रहा। जिस कारण उसने सजा सुनाने से पहले यह कदम उठा लिया। जैसा की मृतक के कजन ने बताया।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा पोस्टमार्टम 

कारागार में बंदी ने बाथरूम के अंदर खिड़की पर फंदा लगा लिया है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।

पेट्रोल पंप के पास मिला चार दिन से लापता युवक का शव

झज्जर के गांव नौगांव निवासी चार दिन से लापता 26 वर्षीय ओमबीर का शव सासरोली पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला। मृतक के मोबाइल से मिले संदिग्ध वीडियो के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दिहाड़ी करता था ओमबीर

नौगांव निवासी 23 वर्षीय ओमबीर दिहाड़ी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि वह तीन-चार दिन में घर आता था, लेकिन फ़ोन पर संपर्क रहता था। चार दिन पहले वह घर से गया था। दो दिन तक उसका फोन नहीं आया तो उन्होंने किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। फिर उसका पोन बंद आया। फिर फोन चालू हुआ, परंतु जवाब नहीं मिला। बुधवार रात को लगभग 8 बजे उसका शव सासरोली के पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला। मोबाइल में एक वीडियो हैं, जिसमें वह भाग रहा हैं और कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। कुछ देर में रिकॉर्डिंग खत्म हो जाती हैं। परिजनों का आरोप हैं कि ओमबीर की हत्या की गई हैं।
 

5379487