फरीदाबाद से चौंकाने वाली खबर: एक परिवार के पांच लोगों ने काटी हाथ की नस, एक की मौत, वजह चौंका देगी आपको

faridabad Suicide
X
पुलिस ने घर को किया सील।
फरीदाबाद के सेक्टर 37 में मकान नंबर 406 में एक ही परिवार के पांच लोगों ने नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

Faridabad News: फरीदाबाद में एक ही परिवार के पांच लोगों के हाथ की नस काटने का मामला सामने आया है। खबरों की मानें, तो इनमें से एक की मौत हो गई है। वहीं] अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे जो वजह सामने आ रही है, बेहद ही चौंकाने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला फरीदाबाद के सेक्टर 37 का है। यहां मकान नंबर 406 में एक ही परिवार के पांच लोगों ने नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं बाकी चार की हालत गंभीर बनी हुई है। खबरों की मानें तो, परिवार के छोटे पोते ने सुरक्षा गार्ड से घर का गेट खुलवाया। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आस-पास के लोगों का कहना है कि सभी का इलाज चल रहा है। किसी की भी मौत नहीं हुई है।

12 साल के बच्चे ने दिखाई समझदारी

खबरों की मानें, तो आत्महत्या की कोशिश करने वालों में श्याम, उनकी पत्नी साधना, उनका बेटा और उनके बेटे की पत्नी शामिल है। श्याम के बड़े पोते जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है। उसने भी अपने हाथ की नस काट ली। वहीं घर के सबसे छोटे सदस्य जिसकी उम्र 12 साल है। उसने अपने हाथ की नस नहीं काटी। बल्कि सुरक्षा गार्ड को गेट खोलने के लिए कहा। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने घर को किया सील

कहा जा रहा है कि यह परिवार घी का काम करता है। यह परिवार सूदखोरी से परेशान था। पुलिस ने घर को पूरी तरह से सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जो भी इसके पीछे जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story