Karnal में विपक्ष को सीएम नायब सैनी ने घेरा: छलिया व गुमराह करने वाले एजेंडे को अपनी मेहनत से ध्वस्त करेंगे भाजपा कार्यकर्ता 

CM Naib Saini giving instructions to the workers during the meeting
X
बैठक के दौरान सीएम नायब सैनी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए।
हरियाणा के करनाल में लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सीएम नायब सैनी ने चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Karnal: लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल विधानसभा कोर कमेटी एवं यहां के चार मंडलों की बैठकों में शामिल होकर चुनावी रणनीति को धार दी। इन पांचों बैठकों में मुख्यमंत्री ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं का फीडबैक लिया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा के उपचुनाव को जीतने की रणनीति पर पदाधिकारियों के साथ व्यापक स्तर पर चर्चा की।

चुनाव की तैयारियों को लेकर किया मंथन

सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में पहली बैठक विधानसभा कोर कमेटी की हुई। इसमें कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर बातचीत की। कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने भी अब तक हुई चुनाव की तैयारियों के संबंध में विस्तार से बताया। करनाल विधानसभा कोर कमेटी और अर्बन मंडल, कर्ण मंडल, शहरी मंडल और राम नगर मंडल में प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं को विपक्ष के जनता को छलने वाले और गुमराह करने वाले एजेंडों से आगाह करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां वोटों के लिए राष्ट्रीय हितों से समझौता करने की किसी भी हद तक जा सकती है। भाजपा कार्यकर्ताओं को विपक्ष के मंसूबों को सफल नहीं होने देना है।

कांग्रेस के भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाए कार्यकर्ता

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में किस तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस व घमंडियां गठबंधन के इन्हीं भ्रष्टाचारों को बताना है। मोदी सरकार और डबल इंजन सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बताएं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम जारी रखें। लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा के प्रत्याशी मनोहरलाल को ऐतिहासिक मार्जिन से जीतने के साथ-साथ उपचुनाव की जीत को भी प्रचंड एवं ऐतिहासिक बनाना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story