Logo
हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक से आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर आरोपियों ने 12 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Yamunanagar: आर्मी से रिटायर महादेव कॉलोनी निवासी गुरदेव सिंह अपपने बेटे अमनदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजना चाहता था। इसके लिए आरोपियों के साथ 12 लाख में बात तय की गई। लेकिन आरोपियों ने उससे 12 लाख रुपए हड़प लिए और उसके बेटे को भी आस्ट्रेलिया नहीं भेजा। पीड़ित ने योगेश सिंधु और उसकी बहन आरती सिंधु पर आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

आस्ट्रेलिया के टूरिस्ट वीजा के लिए दिया पासपोर्ट

जानकारी अनुसार महादेव कॉलोनी निवासी गुरदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसने गुलाटी अस्पताल के समीप वीजा कंसल्टेंसी के मालिक योगेश सिंधु, आरती सिंधु उर्फ सोनिया सिंधु को अपने बेटे का पासपोर्ट नौ दिसंबर 2022 को ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट वीजा के लिया दिया था। दोनों आरोपियों ने वीजा के लिए एक माह का समय मांगा। उनकी 12 लाख रुपए में बात हुई थी। आरोपियों ने नौ जनवरी 2023 को फोन पर बताया कि उनका वीजा आ चुका है। चेक करने पर पता लगा कि यह वीजा इंडिया के पासपोर्ट पर लागू नहीं है। उनको बताया कि यह नकली वीजा है। उसने आरोपियों को इस बारे बताया। आरोपियों ने दूसरा वीजा लगवाने की बात कही।

दोबारा पीड़ित के पास भेजा नकली वीजा

पीड़ित गुरदेव सिंह ने बताया कि कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे दूसरा वीजा दिया। जांच करवाने पर वह भी नकली मिला। उसने आरोपियों से मिलकर इस बारे बात की। मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

5379487