Rape Case: मोहन लाल बड़ौली पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हनीट्रैप में फंसाकर पैसा लूटने का था प्लान!

Mohan Lal Badoli
X
Mohan Lal Badoli
हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़के के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में हनीट्रैप का एंगल सामने आ रहा है।

हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों को मानें, तो पुलिस ने शिकायत करने वाली लड़की और सोनीपत के अमित बिंदल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही तीन अन्य लोगों पर पर भी केस दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रॉकी मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया गया है। यह मामला धारा 308(2), 308(5),61, 351(2) के तहत पंचकूला में दर्ज हुआ है। आरोप है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली को हनीट्रैप में फंसाकर ये लोग पैसे की डिमांड कर रहे थे। फिहलाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मोहन लाल बड़ौली ने भी अपने ऊपर लगे रेप के आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है।

ये भी पढ़ें-Exit Polls: दिल्ली में नहीं बनी AAP सरकार तो अरविंद केजरीवाल को लगेगा बड़ा झटका, उठ सकते हैं ये सवाल

हिमाचल में दर्ज है बड़ौली के खिलाफ केस

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सोलन के कसौली में मोहन लाल बड़ौली के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज है। जिसके बाद से बड़ौली की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं और उनकी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दोबारा नियुक्ति लटक गई है। बीजेपी हाईकमान उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार था, हालांक,रेप के आरोप लगने के बाद बड़ोली के विरोधियों ने हाईकमान के सामने उन्हें दोबारा जिम्मेदारी दिए जाने पर आपत्ति जताई। जिसके बाद उनकी नियुक्ति को फिलहाल टाल दिया गया है। वहीं हिमाचल पुलिस इस मामले में अदालत में स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल कर चुकी है। अभी तक बड़ौली को इस केस में क्लीन चिट नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें-Delhi Exit Polls 2025: आप सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा, दिल्ली में 8 फरवरी को प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story