Delhi Exit Polls 2025: आप सांसद संजय सिंह का बड़ा दावा, दिल्ली में 8 फरवरी को प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार

sanjay singh on Exit Polls AAP MP says Aam Aadmi Party government will be formed in Delhi on 8th with a huge majority
X
आप नेता संजय सिंह।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि 8 फरवरी को दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 8 तारीख का इंतजार करें। आम आदमी पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी।

दरअसल, संजय सिंह ने कहा कि जब मसाज और स्पा चलाने वाली कंपनियां एग्जिट पॉल करेंगी तो एग्जिट पोल के नतीजों का क्या किया जाएगा। ये आप लोग अच्छे तरीके से समझ सकते हैं। मैं तो सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आठ तारीख का इंतजार कीजिए, प्रचंड बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में बनेगी।जो हमारे मुद्दे थे उसे जनता से स्वीकारा है। बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य, 2100 रुपए की महिला सम्मान राशि और संजीवनी स्कीम का व्यापक प्रभाव आपको चुनाव परिणाम में देखने का मिलेगा।

ये भी पढ़ें-Exit Polls: दिल्ली में नहीं बनी AAP सरकार तो अरविंद केजरीवाल को लगेगा बड़ा झटका, उठ सकते हैं ये सवाल

केंद्र सरकार से सवाल करेंगे सांसद संजय सिंह

इसके अलावा सांसद संजय सिंह आज केंद्र की मोदी सरकार से सवाल करेंगे। वो पूछेंगे कि अमेरिका का सैनिक विमान भारत की धरती पर क्यों उतरा?। वहीं हथकड़ी लगाकर हमारे नागरिकों को क्यों लाया गया? इस तरह से देश का अपमान होने पर भी केंद्र की सरकार चुप क्यों है?

दिल्ली में आठ फरवरी को घोषित होंगे नतीजे

बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है और चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी होंगे। इस चुनाव के बाद 11 एग्जिट पोल सामने आए हैं। जिनमें से 9 में बीजेपी की सरकार और 2 एक्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-दिल्ली चुनाव 2025: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष का बड़ा दावा, जिंदगी में पहली बार दिया बीजेपी को वोट, बताई ये वजह

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story