बीजेपी की उपलब्धियों वाली किताब जारी: संजय सिंह ने पेश की खाली पन्नों की बुक, बोले- 'जन-जन तक पहुंचाना है'

sanjay singh on Exit Polls AAP MP says Aam Aadmi Party government will be formed in Delhi on 8th with a huge majority
X
आप नेता संजय सिंह।
Sanjay Singh: आप नेता संजय सिंह ने भाजपा की किताब  'दिल्ली में भाजपा की उपलब्धियां' को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से ये किताब पढ़ने की अपील भी की।

Sanjay Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच 'दिल्ली में भाजपा की उपलब्धियां' नाम से एक किताब चर्चा का विषय बनी हुई है। इसकी वजह है किताब में दिखाए गए खाली पन्ने। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'भाजपा द्वारा जारी की 'दिल्ली में भाजपा की उपलब्धियां' किताब के बारे में भाजपा वाले बता नहीं रहे हैं। लेकिन हम इस किताब के बारे में लोगों को बता रहे हैं, इसे जन-जन तक पहुंचाइए और ये किताब जरूर पढ़ें।'

पीएम मोदी पर साधा निशाना

उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'इस किताब में लिखा हुआ है कि पूरी जनता के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए कब पहुंचाएंगे, इसमें लिखा है कि 15 अगस्त 2022 तक पक्के मकान किसे मिले और किसे नहीं। फसल के दाम दोगुने हुए, पेट्रोल 50 रुपए और डीजल 40 रुपए लीटर हो गई है।' ये भाजपा की उपलब्धियां हैं, ये किताब जन-जन तक पहुंचाइए।

ये भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में फर्जी वोट विवाद: भाजपा ने AAP पर साधा निशाना, MP रेखा शर्मा बोली- फर्जी वोट बनवा रही आप

युवाओं को दीं 2-2 करोड़ नौकरियां

पहला पन्ना खोलने पर 2-2 करोड़ युवाओं को कैसे नौकरियां दी गईं, इसके बारे में लिखा है। किस-किस राज्य में नौकरियां दी गईं, वो लिखा है। दूसरे पन्ने पर लिखा है कि हर इंसान के खाते में 15-15 लाख रुपए भेजे गए। सारी जनता 15-15 लाख रुपए लेकर मौज उड़ा रही है।

किसानों, डीजल और पेट्रोल मुद्दे पर भी साधा निशाना

तीसरे पन्ने पर विस्तार के साथ लिखा है कि देश के हर किसान को उनकी फसल का दाम दोगुना मिल रहा है। चौथे पन्ने पर लिखा है कि देश में सभी को पक्के मकान मिल गए हैं। पांचवें पन्ने पर लिखा है कि डीजल का दाम 40 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल का दाम 50 रुपए लीटर हो गया है। छठे पेज पर लिखा है कि पूरे देश में सिलेंडर की कीमत 250 रुपए हो गई है।

झुग्गी झोपड़ी वालों को पक्के मकान

इसके अलावा सातवें पेज पर लिखा है कि दिल्ली के झुग्गी झोपड़ियों में जो लोग रहते थे, उन सब को पक्की रजिस्ट्री के साथ पक्के मकान मिल गए हैं। आठवें पन्ने पर मोदी जी के समय में रुपया काफी मजबूत हुआ है, इसके बारे में लिखा है। उन्होंने 18-18 घंटे काम करके रुपए को मजबूत किया है। नौवें पन्ने पर लिखा है कि कैसे उन्होंने अपने पूंजीपती दोस्तों को अमीर बनाया, जो आज दुनिया के टॉप 10 अमीर की लिस्ट में हैं। ऐसी तमाम जानकारियां आपको इस किताब में मिल जाएंगी।

निर्मला सीतारमण के जीएसटी का जिक्र

इसमें पढ़ सकते हैं कि निर्मला सीतारमण प्याज नहीं खातीं, लेकिन फिर भी उन्होंने प्याज की कीमतों में कटौती कर दी है। कैसे उन्होंने जीएसटी के बारे में भी बताया है कि सामान खरीदो, तब भी टैक्स देना है और बेचो तब भी टैक्स देना है। पॉपकॉर्न पर भी टैक्स देना है और ये सब राष्ट्रहित के लिए किया गया है, आप लोग इन सब के लिए बुरा मत मानना। आप भारतीय जनता पार्टी का सारी गाथा यहां देख सकते हैं कि भाजपा ने देश के अलग-अलग राज्यों में कितना काम किया है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने AAP पर साधा निशाना, उदित राज बोले- दलित विरोधी केजरीवाल को वोट मत देना

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story