देवर की हैवानियत: बल्लभगढ़ के अलीपुर में भाभी पर ब्लेड से हमला, चेहरा हुआ लहूलुहान

rape and POCSO case, wanted accused arrested
X
रेप और पोक्सो केस में वांटेड आरोपी 9 साल बाद गिरफ्तार। 
हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है। जहां एक देवर ने अपनी भाभी पर ब्लेड से हमला कर दिया। पीड़िता का कहना है कि देवर पहले से ही उससे झगड़ा करता था और आए दिन गाली-गलौज करता था। 

Brother-in-law Attacked Sister-in-law: हरियाणा के बल्लभगढ़ के अलीपुर गांव में घरेलू विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया, जब एक देवर ने अपनी भाभी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इस घटना में महिला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद थाना तिगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आखिर क्या है मामला?

गांव अलीपुर की रहने वाली आशा, जो साफ-सफाई का काम करती हैं, अपने पति से अलग रहते हुए एक अलग मकान में रहती हैं। उनका देवर रोहित, सास-ससुर के साथ बीपीएल कॉलोनी में रहता है। 1 दिसंबर को रोहित अपने मकान पर आया और आशा से गाली-गलौज करने के बाद वापस चला गया। इसके बाद आशा अपनी सास-ससुर से शिकायत करने उनके प्लॉट पर पहुंचीं। इसी दौरान रोहित ने दोबारा उनकी पिटाई की और इतने में धारदार ब्लेड से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल हुई महिला

हमले में महिला के मुंह पर गंभीर चोटें आईं। पीड़िता ने तुरंत अपने भाई के साथ बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। इसके साथ ही आशा की शिकायत पर थाना तिगांव पुलिस ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घरेलू हिंसा का मामला

यह घटना घरेलू हिंसा का एक और गंभीर मामला है, जो महिलाओं के प्रति हिंसा के बढ़ते मामलों को उजागर करता है। पुलिस और समाजिक संस्थाओं से उम्मीद है कि वे इस तरह के मामलों में तेजी से कार्रवाई करेंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story