कांग्रेस को लगा बड़ा झटका: पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने थामा जजपा का दामन 

Rao Bahadur Singh with JJP leader Dushyant Chautala
X
जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के साथ राव बहादुर सिंह।
जननायक जनता पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया। बुधवार को पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की।

Haryana: जननायक जनता पार्टी ने कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया। बुधवार को पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने राव बहादुर का जेजेपी में स्वागत किया और कहा कि उन्हें जेजेपी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव तक और भी कई मजबूत साथी जेजेपी ज्वाइन कर सकते हैं।

डॉ. अजय सिंह चौटाला के रहे पुराने साथी

राव बहादुर सिंह जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की जन आक्रोश यात्रा के दौरान पुराने साथी रहे हैं। वे नांगल चौधरी से विधायक रहे हैं। राव बहादुर भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। जेजेपी में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने दुष्यंत चौटाला को साफ-सुथरी कार्यशैली और छवि वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि अजय सिंह चौटाला आम कार्यकर्ता को भी विधायक बनने का अवसर देते है। उनकी इसी बात से प्रभावित होकर उन्होंने जजपा का दामन थामा है।

कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप

राव बहादुर सिंह ने कहा कि कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है, जबकि जेजेपी में कार्यकर्ताओं को परिवार का सदस्य माना जाता है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को झूठा दिलासा देकर ठगा जाता है। उनके साथ भी ऐसा ही कुछ हो चुका है। जजपा में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलने की उम्मीद है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उन्होंने जजपा को ज्वाइन किया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story