सोनीपत में बड़ा हादसा: फैक्ट्री का बायलर फटने से तीन की मौत व 30 घायल, सात ने भागकर बचाई जान, घरों को भी नुकसान

Sonipat
X
सोनीपत में हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोग व लोगों से बातचीत करते पुलिस अधिकारी।
30 के करीब घायल हो गए। सात लोगों ने भागकर जान बचाई। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि आसपास के मकानों की दीवारे व छत भी गिरने से कुछ लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

सोनीपत। कुंडली औद्योगिक की दहिया कॉलोनी में देर रात बलायर फटने से जोरदार धमाका हुआ। जिससे फैक्ट्री की छत गिर गई तथा मलबे के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई तथा 30 के करीब घायल हो गए। सात लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि आसपास के मकानों की दीवारे व छत भी गिरने से कुछ लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचख्ना मिलने के बाद प्रशासन व बचाव टीमें मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक बचाव व राहत कार्य जारी है। मृतकों की पहचान बृजेश, गुलाब व सुखदेव के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह ध्भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

रात 12 बजे की घटना

बताया जाता है कि दहिया कालोनी की गणेश फैक्ट्री में कथा बनाया जाता है। रात करीब 12 बजे अचानक फैक्ट्री का बलायर फटने से जोरदार धमाका हुआ। जिससे तीन फैक्ट्री की छत का लैंटर गिर गया तथा आसपास के मकानों की दीवार व छत्तों में भी दरारें आ गई। छत का मलबा गिरने से 30 से अधिक लोग छत के मलबे के नीचे दब गए। जिनमें से तीन की मौत हो गई। सूचना के बाद प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची तथा आसपास के लोगों के सहयोग से मलबे में दबे लोगों को बचाने का कार्य शुरू किया। मलबे के नीचे दबकर मरने वालों की पहचान बृजेश, सुखदेव व गुलाब के रूप में हुई। करीब 30 घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहत व बचाव कार्य जारी

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. ब्लास्ट होने से फैक्ट्री का लेटर गिर गया जिसके मलबे में दबाने से तीन कर्मचारियों की मौत होना बताया जा रहा है दो की शवों को बरामद कर लिया है। फैक्ट्री में काम कर रहे तीसरे कर्मचारी सुखदेव के शव की तलाश रेस्क्यू टीम कर रही है।

देर रात की घटना

मौके पर पहुंचे एसीपी मुकेश जाखड़ ने बताया कि देर रात से पुलिस विभाग में दमकल विभाग के कर्मचारी राहत कार्य में जुटे हुए हैं दो केशव को बरामद कर नागरिक अस्पताल मैं भिजवाया है। मलबे में दबे तीसरे सुखदेव नाम के कर्मचारी की तलाश की जा रही है।

आगजनी की तीसरी घटना

सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में आगजनी की यह तीसरी घटना है। इससे पहले एक दारू की फैक्ट्री में आग लगने से एक कर्मचारी की झुलसने से मौत हो गई थी। शराब फैक्ट्री से पहले गैस लाइटर बनाने की फैक्ट्री में आगजनी की घटना हुई थी। फैक्ट्रियों में एक के बाद एक घटना से सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story