भूपिंदर सिंह हुड्डा का BJP पर हमला: बोले- भाजपा ने 10 साल में नहीं किया कोई काम, इसलिए नहीं दे पा रही हिसाब

Bhupinder Hooda
X
बीजेपी पर बरसे कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा।
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 10 साल में कोई काम नहीं किया है। ये ही वजह है कि वो हिसाब नहीं दे पा रही है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा (Bhupinder Hooda) ने शुक्रवार को बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही 2014 से सत्ता में नहीं है। इसके बावजूद अपने काम के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के पास अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान दिखाने के लिए एक भी काम नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी कुछ हासिल नहीं कर सकी इसलिए अपने काम का हिसाब नहीं दे पा रही है और कांग्रेस से जवाब मांग रही है। इस साल के अंत में हरियाणा में चुनाव होने वाले हैं, कांग्रेस ने 15 जुलाई को 'हरियाणा मांगे हिसाब' अभियान शुरू किया है। जिसके तहत वह बेरोजगारी,कानून व्यवस्था और किसानों की समस्याओं समेत कई मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साध रही है।

हुड्डा ने कहा कि सत्ता पक्ष विपक्ष से हिसाब मांग रहा है!ऐसी हास्यास्पद बात राज्य के इतिहास में पहली बार हो रही है।" हालांकि, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए या विपक्ष में रहते हुए हमेशा अपने काम का हिसाब दिया है। "क्योंकि हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयां हासिल कीं।"

हुड्डा ने साधा अमित शाह पर निशाना

इसके अलावा भूपिंदर सिंह हुड्डा ने हाल ही में बीजेपी नेता अमित शाह के महेंद्रगढ़ दौरे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह जिस समारोह को संबोधित कर रहे थे, वह स्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ था। वह विकास पर हमसे 'हिसाब' मांग रहे थे। उस केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारशिला कांग्रेस ने ही रखी थी।

कांग्रेस के समय में हरियाणा में बनाए गए 12 विश्वविद्यालय और छह नए मेडिकल कॉलेज

कांग्रेस नेता हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने 12 विश्वविद्यालय, छह नए मेडिकल कॉलेज बनाए। कांग्रेस समय में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, पंचकूला में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, कुरूक्षेत्र में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, सोनीपत में महिला मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story