Bhupendra Hooda बोले: भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किए वादे, एक भी नहीं किया पूरा 

Congress in every house, Congress in every house, Bhupendra Singh Hooda starting the campaign from t
X
कांग्रेस के हर घर कांग्रेस, घर-घर कांग्रेस अभियान का आगाज बाजार से करते भूपेंद्र सिंह हुड्डा। 
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने जो वायदे सत्ता में आने से पहले किए, क्या सता में आने के बाद पूरे किए। कांग्रेस व एससी समाज का एक-दूसरे के बिना गुजारा संभव नहीं।

Jind : हरियाणा के पूर्व सीएम एवं प्रतिपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को हरियाणा की राजनीति के गढ़ माने जाने वाले जींद की धरती से कांग्रेस के हर घर कांग्रेस, घर-घर कांग्रेस अभियान का आगाज किया। उन्होंने डोर टू डोर बाजार में दुकानदारों तथा आमजन से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि राम सभी के हैं। भाजपा ने जो वायदे सत्ता में आने से पहले किए थे, क्या वे सता में आने के बाद पूरे किए। एससी समाज को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तथा एससी समाज का एक-दूसरे के बैगर गुजारा संभव नहीं है। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से रूबरू होंगे। राहुल गांधी की न्याय यात्रा को मणीपुर में भारी समर्थन मिल रहा है।

प्रदेश में जल्द की जाएगी कांग्रेस संगठन की घोषणा

कांग्रेस से गठबंधन की बात कहने वाले आप नेता अनुराग ढांडा के बारे में भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वे किसी अनुराग ढांडा को नहीं जानते। कांग्रेस संगठन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द कांग्रेस संगठन की घोषणा की जाएगी। रविदास धर्मशाला में उन्होंने कहा कि एससी समाज का कांग्रेस घर है। जब कांग्रेस की सरकार नहीं होती, तब एससी समाज के साथ ज्यादा अन्याय होता है। दोनों का एक दूसरे के बैगर गुजारा नहीं चलता। डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ उनके पिता ने काम किया हुआ है। एससी समाज कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है। कांग्रेस राज में उन्होंने 100-100 गज के प्लाट दिए। बच्चों के वजीफे दिए। भाजपा ने कुछ नहीं किया। अब भाजपा से पीछा छुड़वाना है।

2 किलोमीटर बाजार में किया पैदल मार्च, कांग्रेस से जुड़ने की अपील

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मणीपुर से शुरू हुई न्याय यात्रा में शामिल होकर सोमवार दोपहर को भूपेंद्र हुड्डा सीधे जींद पहुंचे। सबसे पहले वह रानी तालाब स्थित अंबेडकर चौक पहुंचे और माल्यार्पण कर अनुसूचित जाति एकता मंच के चल रहे धरने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर उनकी सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। वह घंटा घर से डोर टू डोर पैदल मार्च करते हुए टाउन हाल पहुंचे और लाला लाजपतराय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, आमजन से कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की अपील की। उनका पैदल मार्च पालिका बाजार, सिटी थाना, मेन बाजार, तांगा चौक, पंजाबी बाजार होते हुए शिव चौक पहुंचा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story