Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद हरियाणा में बंटी थाली भरकर जलेबियां, सीएम सैनी बोले-ऐसा सिलसिला आगे भी चलता रहेगा

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की जीत पर हरियाणा में भी जश्न का माहौल है। प्रदेश में BJP पार्टी के नेता जलेबियां बांटकर खुशी जाहिर कर रहे हैं। सोनीपत, रेवाड़ी में कार्यकर्ता जलेबी बांटकर जश्न मना रहे हैं। वहीं सिरसा समेत दूसरी जगह पर भी कार्यकर्ता ढोलक की थाप पर डांस करके जश्न मना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत मोहनलाल बड़ौली का भी दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बयान सामने आया है।
केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित किया- सीएम सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया है। सीएम सैनी ने कहा कि केजरीवाल जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते। सीएम सैनी ने दिल्ली की जनता का अभिनंदन करते हुए कहा कि, जनता ने भाजपा को समर्थन देकर दिल्ली में कमल खिलाया है। जनता ने अपने फैसले से प्रधानमंत्री नरेंद्र जी के कुशल नेतृत्व,सामाजिक कल्याण की गारंटियों पर पक्की मुहर लगा दी। सीएम सैनी ने कहा कि भाजपा दिल्ली को उसका गौरव और सम्मान वापस दिलाएगी।
केजरीवाल ने हरियाणा की मिट्टी को अपमानित करने का काम किया,वो जब हरियाणा के नहीं हुए तो दिल्ली के कैसे होते।
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) February 8, 2025
आज के ऐतिहासिक दिन दिल्ली की महान जनता का अभिनंदन जिसने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया तथा दिल्ली में कमल खिला कर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व,सामाजिक…
झूठ की राजनीति का अंत हुआ- राज्यसभा सांसद सुभाष बराला
हिसार में हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि, दिल्ली में लूट और झूठ की राजनीति का अंत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार यमुना में जहर मिला रही है। सांसद सुभाष बराला ने कहा कि 'केजरीवाल ने इस प्रकार का घृणित कार्य किया, ऐसे व्यक्ति के खिलाफ दिल्ली की जनता ने यह काम करना ही था। इन लोगों के साथ जितने भी इनके नेता थे, जो लूट और झूठ की राजनीति करते थे, सबको हार का मुंह दिल्ली की जनता ने दिखाया है।'
'आप' ने दिल्ली में भ्रष्टाचार करके जनता को गुमराह किया- मोहनलाल बड़ौली
हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि PM की नीतियों के कारण दिल्ली की जनता ने BJP को जीत का आशीर्वाद दिया है। केजरीवाल की पार्टी ने दिल्ली में भ्रष्टाचार करके जनता को गुमराह किया है। उन्होंने झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया है। बड़ौली ने कहा कि दिल्ली में बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को दिया जाता है।
आप-दा मुक्त दिल्ली के लिए दिल्ली वालों को कोटि-कोटि बधाई।
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) February 8, 2025
जलेबियां बंटती रहेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री @MohanLal_Badoli जी pic.twitter.com/z0Ttza1JUc
#WATCH करनाल, हरियाणा: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "... पिछले 11 सालों से दिल्ली के लोग त्रस्त थे... जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास किया है... आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को भाजपा की ओर से सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी..." pic.twitter.com/WTZoRRjlP9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2025
दिल्ली के लोग परेशान थे- मनोहर लाल खट्टर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा- 'पिछले 11 सालों के दौरान दिल्ली के लोग परेशान थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में पूरा गुस्सा निकाला है। केजरीवाल केवल भ्रष्टाचारी ही नहीं, बल्कि उनके काले कारनामे भी बहुत हैं। जनता एक आधी बार तो बहकाई जा सकती है, लेकिन बार-बार काठ की हांडी नहीं चढ़ती।'
Also Read: सीएम नायब सैनी ने प्रयागराज में लगाई डुबकी, मांगी ये मन्नत, अयोध्या जाकर रामलला के करेंगे दर्शन
