Logo
election banner
Delhi Crime: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर मामूली विवाद में एक शख्स को उसके ही दोस्तों ने बीच बाजार में दौड़ाकर गोली मारी, इसके बाद चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया।

Delhi Crime: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। दरअसल, यहां शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने मानवता की सारी हदें पार कर दी और एक शख्स को चाकू और गोली से छलनी कर दिया। अब इसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियों में देखा जा सकता है कि बाजार लगा हुआ है। दुकानों पर लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अचानक अफरा-तफरी मच जाती है। लोग इधर-उधर भागते लगते हैं। तभी एक लड़का भी चिल्लाते हुए भागता दिखाई दे रहा है। उसके पीछे तीन-चार लोग दौड़ रहे हैं।

चाकू और पिस्तौल लेकर पीछा करते दिखे आरोपी

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे किसी फिल्म की सूटिंग हो रही है। लड़के का पीछा करने वाले आरोपियों में किसी के हाथ में चाकू, तो किसी के हाथ में पिस्तौल दिखाई दे रही है। एक आदमी स्कूटी से भी लड़के का पीछा करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान वे लोग हवाई फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अपनी जान बचा कर भाग रहा पीड़ित लड़का ज्यादा दूर तक नहीं भाग पाता है, कुछ ही दूर जानें पर आरोपी लड़के को पकड़ लेते हैं और उसको बुरी तरह से मारने-पीटने लगते हैं।

आरोपियों ने पीड़ित पर ताबड़तोड़ चाकू से किया हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी इतना बेखौफ हैं कि वे लड़के पर गोली भी चलाते हैं। इतनी क्रूरता करने के बाद भी उनका संतोष नहीं होता है तो लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हैं और उसका गला भी रेतने की कोशिश करते हैं। इसके बाद लड़के को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो जाते हैं। हैरानी की बात ये है कि जिस जगह पर सभी आरोपी युवक के साथ ये बर्बरता कर रहे थे। ठीक उसके बगल में एक दुकान दिखाई दे रही है। लेकिन दुकानदार लड़के को बचाने की बजाए अपने काम में व्यस्त दिखाई दे रहा है। आरोपियों के जानें के बाद भी दुकानदार लड़के के पास नहीं आता है और नहीं पुलिस को कॉल करता है। 

ये भी पढ़ें:- Delhi Crime: शास्त्री नगर में सरकारी स्कूल के एक छात्र को सीनियर्स ने पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

घटना के काफी समय बाद वहां आसपास लोग पहुंचते हैं और लड़के की हालत को देखकर पुलिस को कॉल करते हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फौरन घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पीड़ित के परिजनों के तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 और ऑर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तालाश में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का नाम समीर अहमद पुत्र मो. फिरोज है। वो शास्त्री पार्क के बुलंद मस्जिद के पास रहता है। आरोपियों के नाम बिलाल, सौद, फिरोज और सलीम हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये है पूरा मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दिलदहाने वाली घटना बीते दिन शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। सभी आरोपी और पीड़ित एक साथ बुलंद मस्जिद के पास शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर बहस होने लगती है, फिर धीरे-धीरे झगड़ा होने लगता है। तभी समीर ने बिलाल पर हमला कर दिया। इसके बाद बिलाल ने अपने दोस्तों फिरोज, सौद और सलीम के साथ मिलकर समीर को मारने लगा। हालांकि, समीर किसी तरह से जान बचाकर भागने लगा, लेकिन गली में एक दुकान के सामने गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर गोली चलाई और चाकू से पूरा शरीर गोद दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, समीर के परिजन गम में हैं कि उनके बेटे को कहीं कुछ हो न जाए।

5379487