दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर (क्राइम) देवेश चंद्र श्रीवास्तव को तिहाड़ जेल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। गृह विभाग के ताजा निर्देशों के तहत यह जिम्मेदारी अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है। आई 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव से जुड़ी तमाम डिटेल्स...
कौन है देवेश चंद्र श्रीवास्तव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरिष्ठ आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव को अगस्त 2024 में दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के प्रमुख पद की जिम्मेदारी गई थी। देवेश मिजोरम के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी रह चुके हैं। उन्हें 2022 में मिजोरम का डीजीपी बनाया गया था। डीजीपी बनने से पहले उन्होंने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी डीजीपी की जिम्मेदारी संभाली थी। यही नही, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी में केंद्रीय प्रतिनिधित्व पर और उसके बाद ओएनजीसी में कार्यकारी निदेशक (सुरक्षा) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
देवेश चंद्र श्रीवास्तव का गृह जिला
आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। खबरों की मानें तो उनके गांव का नाम कोलघाट है। उन्होंने गोरखपुर से उच्च शिक्ष हासिल की, इसके बाद मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की। इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। 1997 में आईपीएस में सेलेक्ट हुए। वह एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं, जो कि अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश आते हैं।
अनिल शुक्ला को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
गृह विभाग की ओर से जारी निर्देशों के तहत दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के स्पेशल सीपी अनिल शुक्ला को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें होमगार्ड डीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे आतंकवाद निरोधी दस्ता (स्पेशल सेल) का भी नेतृत्व कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि देवेश चंद्र श्रीवास्तव का नेतृत्व तिहाड़ जेल में कैदियों के प्रबंधन और सुरक्षा के मोर्चे पर क्या नई पहल करते हैं, वहीं अनिल शुक्ला होमगार्ड विभाग में संगठनात्मक मजबूती के लिए क्या कदम उठाते हैं।











