भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। शनिवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने अमेरिका को 29 रनों से मात दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 46 रन पर 4 विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभालते हुए शानदार कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाकर भारत को 20 ओवर में 161/9 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इस पारी में उन्होंने बतौर कप्तान अपना 8वां अर्धशतक पूरा किया और T20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम भारतीय गेंदबाज़ों के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में 132/8 रन ही बना पाई। अमेरिका की ओर से
शुभम रंजने ने 37, संजय कृष्णमूर्ति 37 और मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए।
A comprehensive victory ✌️#TeamIndia are off the mark in the #T20WorldCup in fine fashion 👌👌
— BCCI (@BCCI) February 7, 2026
They win the #INDvUSA contest by 2⃣9⃣ runs 🙌
Updates ▶️ https://t.co/Rlm2ARPVEt#MenInBlue pic.twitter.com/f8GusqnvwG
भारतीय गेंदबाज़ों ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बनाए रखी।
- मोहम्मद सिराज- 3 विकेट
- अर्शदीप सिंह- 2 विकेट
- अक्षर पटेल- 2 विकेट
शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह जीत भारत के टाइटल डिफेंस की मजबूत और आत्मविश्वास से भरी शुरुआत साबित हुई।
प्लेइंग XI
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज
USA: सैतेजा मुक्कमल्ला, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान
भारत का आगे का शेड्यूल
- 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया
- 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (अनिश्चित)
- 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड्स










