Logo
Who is Kal somani: राजस्थान रॉयल्स को एक अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने 1.63 अरब डॉलर में खरीद लिया है। वो कौन हैं और किस तरह का बिजनेस करते हैं।

Who is Kal somani: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले क्रिकेट जगत में सबसे बड़ी चर्चा मैदान के बाहर हो रही। राजस्थान रॉयल्स की 1.63 अरब डॉलर (करीब 15 हजार करोड़ रुपये) में बिक्री ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। यह डील क़ाल सोमानी की अगुआई वाले कंसोर्टियम ने की, जिससे राजस्थान रॉयल्स अब दुनिया की सबसे वैल्यूएबल स्पोर्ट्स फ्रेंचाइज़ी में शामिल हो गई।

क़ाल सोमानी का नाम अचानक सुर्खियों में है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में वह पहले से एक बड़ा नाम रहे। क़ाल सोमानी एक सीरियल एंटरप्रेन्योर हैं और अमेरिका के टेक इकोसिस्टम में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती। उन्होंने इंट्राऐज, ट्र्यू.एआई जैसी कंपनियों की स्थापना की, जो टेक्नोलॉजी सर्विसेज, डेटा प्राइवेसी और एड-टेक सेक्टर में बड़ा रोल निभाती हैं।

स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के जरिए खेलों में सोमानी की एंट्री हुई
खेलों में उनकी एंट्री पहले स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी के जरिए हुई थी लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने टीम ओनरशिप की तरफ कदम बढ़ाया। IPL के अलावा सोमानी मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर भी हैं और टीएमआरडब्ल्यू स्पोर्ट्स जैसे प्रोजेक्ट्स में शुरुआती निवेशक रहे हैं। यह वेंचर मशहूर गोल्फर टाइगर वुड्स और रोरी मैकलरॉय से जुड़ा है, जो स्पोर्ट्स और टेक्नोलॉजी को जोड़ने की दिशा में काम कर रहा।

राजस्थान रॉयल्स को खरीदने में कौन-कौन शामिल?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदने को खास बनाता है काल सोमानी का कंसोर्टियम, जिसमें दुनिया के बड़े निवेशकों का साथ मिला। इसमें रॉब वॉल्टन शामिल हैं, जो वॉलमार्ट परिवार के वारिस हैं और नेशनल फुटबॉल लीग टीम डेनवर ब्रोंकोस के मालिक भी हैं। इसके अलावा हेम्प फैमिली भी इस कंसोर्टियम का हिस्सा है, जिसकी अगुआई शीला फोर्ड हेम्प करती हैं। यह परिवार डेट्रॉइट लायंस और फोर्ड मोटर कंपनी से जुड़ा हुआ है।

सोमानी के पास पहले से ही राजस्थान टीम में हिस्सेदारी
क़ाल सोमानी का राजस्थान रॉयल्स के साथ रिश्ता नया नहीं है। वह 2021 से इस फ्रेंचाइज़ी में माइनॉरिटी स्टेक होल्डर थे। उस समय भी उन्होंने आईपीएल के भविष्य को लेकर भरोसा जताया था। सोमानी ने कहा था कि इस लीग में बेहद संभावना है और आने वाले समय में यह और तेजी से बढ़ेगी।

डेब्यू सीजन में ही राजस्थान बनी थी चैंपियन
राजस्थान रॉयल्स IPL की शुरुआती टीमों में से एक रही है और 2008 में पहली बार चैंपियन भी बनी थी। अब इस नई डील के बाद टीम के लिए एक नया दौर शुरू होने जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इतने बड़े निवेश के साथ टीम की ब्रांड वैल्यू, ग्लोबल पहचान और कमर्शियल ग्रोथ में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

कुल मिलाकर, यह डील सिर्फ एक फ्रेंचाइज़ी की बिक्री नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में आईपीएल के बढ़ते ग्लोबल दबदबे का संकेत है। आने वाले समय में और भी बड़े निवेश और बदलाव देखने को मिल सकते।

7