एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढचिरौली जिला के जंगल में बीते तीन दिन तीन रात हुई मुठभेड़ में नक्सलियों का कंपनी नंबर 10 का सफाया हो गया है। गढचिरौली पुलिस ने घातक हथियार, गोला बारूद के साथ बस्तर और तेलेगाना से ताल्लुक रखने वाले 64 लाख के इनामी सात नक्सलियों का पहचान कर लिए है। इधर महाराष्ट्र फोर्स ने गढ़चिरौली जिला मे अंतिम डेडलाइन 31 मार्च से पहले नक्सलियों को खत्म कर देने का लक्ष्य रखा है।
उल्लेखनीय है कि, जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के बस्तर सीमा क्षेत्र में सी 60 कमांडो और नक्सलियों के बीच बीते 3 तारीख से 3 दिन 3 रात लगातार नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ जारी रहा जिसमें महाराष्ट्र सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है अब तक इस मुठभेड़ में चार पुरुष और तीन महिला समेत सात नक्सली मारे गए हैं, जिनका आज पहचान कर लिया गया है।
गढ़चिरौली नक्सल सेल ने दी जानकारी
गढ़चिरौली नक्सल सेल ने हरिभूमि को जानकारी देते हुए बताया कि, गढ़चिरौली जिले में नक्सली गतिविधि अंतिम सांस ले रहा है। मुठभेड़ मे कंपनी नंबर 10 को समाप्त कर दिया गया है। मारे गए नक्सलियों के ऊपर 64 लाख रुपए का इनाम महाराष्ट्र सरकार ने घोषित किया हुआ था। सभी मारे गए नक्सलियों की पहचान बस्तर, आंध्र प्रदेश के निवासी के रूप में हुई है।
महाराष्ट्र फोर्स काअंतिम प्रहार
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले मे एंटी नक्सल यूनिट c60 के ऑपरेशन से लगभग नक्सली संगठन खत्म हो गया है। अंतिम लड़ाई में भामरागढ तहसील के जंगल मे छिपे कंपनी नंबर 10के कमांडर प्रभाकर उर्फ चंद्रराव आयु 57 निवासी तेलंगाना, पागु मोड अप्पडैम, आयु 30 वर्ष निवासी बीजापुर सीवाईपीसी कमांडर, अनिला उर्फ बुदारी कोवाची, उम्र 24 वर्ष, निवासी सुकमा, कामेश पाडा, उम्र 35 वर्ष निवासी सुकमा, भजनाथ उर्फ भीमा होली उम्र 40 वर्ष निवासी कोंटा, मंगली कुर्सम निवासी पश्चिम बस्तर के रूप में पहचान हुई है, इन पर 64 लाख का इनाम था।
गढचिरौली, मोहला मानपुर एक साथ नक्सल मुक्त होने की स्थिति में
अब तक लाल लाल आतंक और मौतों के तांडव के दशं में जी रहे क्षेत्र के वनांचल और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में अंतिम हथियार बंद नक्सलियों की तलाश सरगर्मी से हो रही है। मोहला मानपुर और गढ़चिरौली जंगल में इन माओवादियों के लिए दोनों जिले की पुलिस ने मुहिम छेड़ रखा है। छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में 7 और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 10 नक्सलियों की तलाश हो रही थी। जिसमें महाराष्ट्र में सात नक्सली आपरेशन मे मारे गए है। दोनों जिले के पुलिस ने कुछ दिन पूर्व अंतिम आह्वान किया था कि, या तो हथियार सहित सिलेंडर करो या मरने के लिए तैयार रहो। ऐसा माना जा रहा है कि इनके बाद गढचिरौली जिला तथा मोहला- मानपुर नक्सल मुक्त हो जाएगा।
मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के गढचिरौली जिला के जंगल में बीते तीन दिन तीन रात हुई मुठभेड़ में नक्सलियों का कंपनी नंबर 10 का सफाया हो गया है। pic.twitter.com/qQdjafpdKi
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) February 7, 2026
मोहला- मानपुर में बचे सिर्फ सात नक्सली
माओवादियों का राजनांदगांव कांकेर बॉर्डर डिविजन मोहला मानपुर यहां स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर विजय रेड्डी और डिवीजन कमेटी सचिव लोकेश सलामे के 13 अगस्त को मुठभेड़ मे मारे जाने के बाद अब सिर्फ 7 केडर बाकी है। इनमें रुपी के अलावा मंगेश पोडियाम, रंजीत होडी, हिडमे मरकाम, महेश डोडी, गणेश और राजे शामिल है। इन सातों के निराकरण के बाद मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला माओवादी हिंसा से मुक्त हो जाएगा।








