Logo
election banner
Delhi NCR Weather: मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। आज आसमान बादल रहने की संभावना है। इसके बाद कल बारिश हो सकती है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली में सुबह शाम अभी भी ठंड बरकरार है, दरअसल पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। जिसके चलते फरवरी के लास्ट तक अभी सर्दी बनी हुई है। बीते दिन शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इस वजह से सुबह के वक्त हल्की ठंड रही। हालांकि, अब आज रविवार से तापमान में इजाफा होगा, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं होगा।   

आज आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। दिल्ली के आसमान में आज बादल छाए रहेंगे, इस दौरान कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश की भी संभवाना है। वहीं, कल सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा मार्च के पहले हफ्ते में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान फिर से गिरावट दर्ज हो सकती है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। आज रविवार को सूर्यदेव और बादलों के बीच आंख मिचौली देखने को मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

अगले दो दिन के मौसम का हाल 

मौसम विभाग के मुताबिक इस समय मध्य राजस्थान पर एक चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इससे हवा के पैटर्न में बदलाव आ रहा है। यह दिल्ली के काफी नजदीक है, इसलिए दिल्ली में भी इसका असर दिखाई देगा। जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिन इस सिस्टम की वजह से बादल छाए रहेंगे और 26 फरवरी को बूंदाबांदी की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि तापमान में उतार चढाव पिछले कुछ दिनों से लगातार देखने को‌ मिल रहा है। जिसके चलते दिन में तो गर्मी का अहसास होता है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी भी लगती है।   

दिल्ली- एनसीआर में फिर बढ़ा वायु  प्रदूषण

इस बीच दिल्ली की हवा एक बार फिर से बिगड़ने लगी है। राष्ट्रीय राजधानी में बीते दिन शनिवार को प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस वजह से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी के नजदीक मध्यम श्रेणी में उच्च स्तर पर दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो अगले तीन दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में ही बनी रहने की संभावना है। माना जा रहा है एक दो दिन में होने वाली बारिश के बाद दिल्ली की हवा में सुधार देखने को मिलेगा।   

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 192 रहा जो मध्यम श्रेणी में है। इसके एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 142 था।  इस तरह एयर इंडेक्स में 52 अंकों की बढ़ोतरी हुई। 

ये भी पढ़ें:- सुबह-शाम की ठंड ने तोड़ा पिछले पांच साल का रिकॉर्ड, 7 डिग्री तक पहुंचा पारा

द्वारका की हवा सबसे ज्यादा खराब 

एनएसआइटी द्वारका में एयर इंडेक्स सबसे अधिक 270, आनंद विहार का 259 और मुंडका का एयर इंडेक्स 252 दर्ज किया गया। वहीं, एनसीआर की बात  की जाए तो फरीदाबाद का एयर इंडेक्स खराब श्रेणी में 208 रहा। उधर, गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 128, ग्रेटर नोएडा का 198, गुरुग्राम का 159 और नोएडा का एयर इंडेक्स 158 दर्ज किया गया।

5379487