Logo
election banner
Weather Update today: राजधानी दिल्ली के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में गर्मी का अहसास होता है तो सुबह-शाम के वक्त ठंड भी सताने लगती है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि इस बार फरवरी के तापमान ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Mausam News: फरवरी माह अब लगभग खत्म होने वाला है। लेकिन अभी भी सुबह और शाम के वक्त लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार पांच साल बाद फरवरी के अंतिम हफ्ते में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से कम दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सर्दी की वजह से फरवरी के अंत तक मौसम खुशनुमा बना हुआ है। सुबह-शाम के वक्त लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हो रही है। हालांकि, पिछले चार दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से उपर बना हुआ था। इसकी वजह से सुबह में भी ठंड कम लग रही थी। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है।

क्यों हो तापमान में गिरावट 

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके में आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से दिल्ली के तापमान में यह गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास बना हुआ था, जो शुक्रवार को कम होकर 7 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कुछ इलाकों में 6 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, आया नगर में 7.4 डिग्री, जाफरपुर में 7.8 डिग्री और मंगेशपुर का 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमीं का स्तर 35 से 84 प्रतिशत रहा।

ये भी पढ़ें:- IMD Weather Updates: उत्तर प्रदेश-बिहार में 2 दिन बारिश का अलर्ट

29 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज शनिवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद 25 और 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री रह सकता है। 27 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बूंदाबांदी की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 28 व 29 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रह सकता है। माना जा रहा है कि मार्च की शुरुआत बारिश के साथ होगी। इस दौरान भी तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। लेकिन इसकी सही जानकारी अभी एक-दो दिन बाद ही चल पाएगी।

5379487