सचदेवा का AAP पर हमला: कहा- इंडिया गठबंधन जैसी भाषा बोलने लगी है आप, बुर्का वोटरों के वोट काटने की कोशिश

Virendra Sachdeva attack aap
X
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा।
Delhi Election 2025: दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जोरों की राजनीति चल रही है। इस कड़ी में वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है।

Delhi Election 2025: दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति जारी है, इसी क्रम में सचदेवा ने केजरीवाल के साथ-साथ पूरी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में हार की सम्भावना से भयभीत आम आदमी पार्टी भी इंडिया गठबंधन के अन्य दलों की भाषा बोलने लगी है जो खेदजनक है।

'दिल्ली से केजरीवाल की विदाई तय'

सचदेवा ने कहा कि इसी डर भय के बीच दिल्ली में वोट काटने को लेकर आतिशी मार्लेना द्वारा प्रेस वार्ता में बोले हर शब्द में उनका हार का आभास साफ झलक रहा था। साफ दिख रहा था कि आतिशी मार्लेना को उनकी पार्टी का आंतरिक सर्वे बता चुका है कि दिल्ली से टीम केजरीवाल की विदाई तय है और ऐसे में वह फर्जी एवं बुर्का वोटरों के वोट कटने को लेकर भ्रम फैला रही हैं। सचदेवा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के अधिकांश सदस्य लगातार मिल रही चुनावी हार से हताश एवं निराश हैं।

उन्होंने कहा कि अभी तक हमने कांग्रेस, शिवसेना उद्धव, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद), आर.जे.डी. जैसी इंडी गठबंधन की पार्टियों को चुनाव हारते ही चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर एवं ईवीएम पर सवाल उठाते देखा था और मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के आगामी चुनाव में हार की सम्भावना से भयभीत आम आदमी पार्टी भी इंडिया गठबंधन के अन्य दलों की भाषा बोलने लगी है जो खेदजनक है।

'बयानबाजी करने की जगह कोर्ट जाएं'

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने टीम अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि दिल्ली मतदाता सूची सुधार पर राजनीतिक बयानबाजी करने की जगह भारतीय निर्वाचन आयोग को शिकायत दें या फिर संतुष्टि पाने के लिए न्यायालय की राह ले। अब आप नेता कितना भी राजनीतिक आलाप कर लें पर फरवरी 2025 में उनकी विदाई तय है।

पहले कांग्रेस और अब दस साल से आप भी फर्जी डुप्लीकेट वोटरों एवं बुर्का वोटरों के सहारे दिल्ली में विजय पाती रही है पर हरियाणा एवं महाराष्ट्र के चुनाव में और उत्तर प्रदेश, बिहार एवं राजस्थान उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत से भयभीत पार्टी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर अपनी चुनावी हार से जनता का ध्यान भटकाने में लगी हैं।

ये भी पढ़ें:- Delhi Politics: आज ही हुई थी AAP की स्थापना, पुराने अंदाज में दिखे अरविंद केजरीवाल, सुनाया एक रोचक किस्सा

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story