Weather Update: राजधानी में झमाझम बारिश, दिल्ली-हरियाणा में इतने दिन लगातार बरसेगा पानी, IMD का येलो अलर्ट

Weather Update Today
X
जानें कैसा रहेगा आज का मौसम।
दिल्ली-हरियाणा में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने आने वाले कई दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर बुधवार को राजधानी में झमाझम बारिश हुई, जिससे जहां एक तरफ मौसम सुहावना बना वहीं दूसरी तरफ जाम में फंसने से लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ी। मौसम विभाग बारिश को लेकर पहले ही येलो अलर्ट जारी कर रखा था। वहीं, हरियाणा में भी कई जिलों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। बारिश के चलते लोगों को गर्मी भरी उमस से भी राहत मिली है।

दिल्ली का मौसम

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली (IMD) के अनुसार, अगले दो दिन मौसम साफ रह सकता है बीच में हल्की बूंदाबांदी से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन उसके बाद अगले तीन चार दिन अच्छी बारिश की संभावना दिखाई दे रही है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, निजी मौसम विज्ञान कंपनी स्काईमेट वेदर का कहना है कि सप्ताहांत पर दिल्ली और आसपास के इलाकों में झमाझम मानसूनी बारिश होगी। कंपनी का कहना है कि अब तक अगस्त महीने में दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में सामान्य मानसून की बारिश नहीं हुई है।

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2 डिग्री नीचे है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से 1 डिग्री कम है।

जलभराव और जाम ने किया परेशान

दिल्ली में बुधवार को बारिश के बाद राजधानी के अनेक हिस्सों में जलभराव से जाम के हालात बन गए। लोगों के वाहन सड़कों पर रेंगने को मजबूर हुए जिससे मिनटों के समय में घंटों लग गए। दिल्ली में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम खुशगवार बना हुआ था। दोपहर के बाद दिल्ली में बादलों जमावड़ा बढ़ गया और तीन बजे के करीब दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी कई जिलों में बुधवार को जमकर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, प्रदेश में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश महेंद्रगढ़ में हुई। इसके अलावा मौसम विभाग ने आज गुरुवार को लेकर हैवी रेन अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story