दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह लोक निवास में दोपहर 1:30 बजे आयोजन किया गया। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने उन्हें दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।
इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मैं उपराज्यपाल का स्वागत करती हूं। आप दिल्ली को और भी तेजी से आगे ले जाने के लिए यहां आए हैं। हमें पूरा विश्वास है कि आपकी उपस्थिति से दिल्ली की प्रगति में और तेजी आएगी। दिल्ली की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी ढंग से निकाला जाएगा। आपके मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार निर्देशों के अनुसार कार्य करेगी।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta says, "I welcome the Lieutenant Governor. You have come here to take Delhi forward at an even faster pace. We have full confidence that your presence will further accelerate Delhi's progress. Solutions to Delhi's problems will be found more… pic.twitter.com/HAnUnqcTww
— ANI (@ANI) March 11, 2026
एलजी संधू बोले- सभी समस्याओं का होगा समाधान
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दिल्ली मेरी 'कर्मभूमि' रही है। दिल्ली के विकास की दिशा में काम करना हमारा कर्तव्य है। हम चुनौतियों को अवसरों में बदलने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दलीय भेदभाव से परे, सभी को मिलकर विभिन्न समस्याओं का समाधान ढूंढना होगा।
#WATCH | Delhi LG Taranjit Singh Sandhu says," Delhi has been my 'karma bhoomi'...It is our duty to work towards Delhi's development...We will focus on converting challenges into opportunities...Everyone together, irrespective of the party, must work together to find solutions to… pic.twitter.com/ZbWzVpzr0t
— ANI (@ANI) March 11, 2026
बता दें कि दिल्ली के नए एलजी तरनजीत सिंह संधू इंडियन फॉरेन सर्विस में तीन दशक से ज्यादा सेवा दे चुके हैं। इंडियन फॉरेन सर्विस के 1988 के बैच अधिकारी तरनजीत सिंह संधू अनुभवी राजनयिक हैं। विशेषकर अमेरिका के साथ भारत के रिश्तों का गहरा अनुभव है। फरवरी 2020 से जनवरी 2024 के बीच अमेरिका में भारत के राजदूत के तौर पर काम कर चुके संधू ने कोविड 19 की महामारी के दौर में दोनों देशों के बीच प्रशासनिक कार्यों को बाखूबी संभाला था। उन्हें सोवियत यूनियन, यूक्रेन, श्रीलंका और कीव में भी काम किया है।
#WATCH | Taranjit Singh Sandhu sworn in as the Lieutenant Governor of Delhi in an official ceremony
— ANI (@ANI) March 11, 2026
Delhi CM Rekha Gupta also attends the ceremony pic.twitter.com/MauS0UyC1g
2024 में बीजेपी जॉइन किया
चरनजीत सिंह संधू का राजनीति सफर 2024 से शुरू हुआ था। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद भाजपा जॉइन की थी। भाजपा ने उन्हें अमृतसर से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया, लेकिन कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह औजला से हार गए। अब उन्हें दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई है।










