Ghaziabad Encounter: यूपी के गाजियाबाद से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और गौ हत्या के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। यह एनकाउंटर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना के इलाके में हुआ और इस दौरान पुलिस ने 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। इस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाशों के पैर में लगी। घायलों संदिग्धों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को 3 मार्च को सूचना मिली थी कि गौ हत्या के लिए जिम्मेदार गैंग एक्टिव हो गया है। साथ ही पुलिस को यह भी पता कि गैंग के लोग इलाके में किसी क्राइम की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और क्षेत्र में तीन चेक पॉइंट बनाए और पुलिस फोर्स को भी तैनात किया। चेकपॉइंट के दौरान पुलिस टीम ने ABES कट और चिपियाना अंडरपास के पास एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को आते देखा। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने के लिए इशारा किया। लेकिन कार में मौजूद लोगों ने कार बैक की और पीछे की ओर भाग गए।
इसके बाद पुलिस की टीम ने संदिग्ध कार का पीछा किया। कुछ दूर चलने के बाद संदिग्धों ने कार को कच्ची सड़क की ओर मोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दी और इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी इसके बाद जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की और इस दौरान दो संदिग्धों के पैर में गोली लगी। घायलों की पहचान मारूफ और अयान के तौर पर हुई है। इसके बाद इन दोनों के अन्य तीन साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान जोहिन आलम और समीर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 2 अवैध पिस्तौल, दो खाली कारतूसों और दो जिंदा कारतूसों के साथ गोकशी से जुड़ा हुआ सामान बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।










