अजय सुर्यवंशी- जशपुर। जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के नवापारा बूढ़ाडांड गांव में एक नर हाथी बीमार पड़ा है। सुबह ग्रामीणों ने उसे बेहोश पड़े देखा। ग्रामीणों से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथी को तड़पते देख आस -पास के अनेक गांवों के हजारों लोग जमा हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, हाथी की बिगड़े स्वास्थ्य को देखते हुए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया है। उन्होंने पेट में संक्रमण की आशंका जताकर इजेक्शन देना शुरू कर दिया है।
जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में एक नर हाथी जंगली इलाके के खेत में गिरा छटपटा रहा है। उसका इलाज करने की कोशिशें जारी हैं। @JashpurDist #ChhattisgarhNews #Elephant @ForestCgGov pic.twitter.com/6vnrIsNoMx
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 11, 2026
पेट में संक्रमण बता रहे पशु चिकित्सक
पशु चिकित्सकों की टीम का कहना है कि, प्रथम दृष्टिया हाथी के कुछ खाने से स्वास्थ्य खराब होना प्रतीत हो रहा है, इलाज किया गया है। हाथी को देखने के लिए गांव के लोगों बीच हाथी कौतूहल का विषय बन गया है। मौके पर हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है। साथ ही वन विभाग का अमला लगातार हाथी को पानी पिलाने और ठंडक पहुंचाने के लिए हाथी के शरीर में पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में एक नर हाथी जंगली इलाके के खेत में गिरा छटपटा रहा है। उसका इलाज करने की कोशिशें जारी हैं।@JashpurDist #ChhattisgarhNews #Elephant@ForestCgGov pic.twitter.com/jmBhKTsVXF
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 11, 2026
सरगुजा से आ रही विशेषज्ञों की टीम
वन अमला ग्रामीणों को हाथी के नज़दीक न जाने के लिए सचेत कर रहा है, वहीं सरगुजा से पशु विशेषज्ञों की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। पशु विशेषज्ञों के आने बाद हाथी का सटीक इलाज हो पाने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि, पिछले 12 दिनों से 12 हाथियों का दल नन्दनझरिया के जंगल में विचरण कर रहा है।










