Logo
Samsung Galaxy S26 Series की भारत में सेल शुरू हो गई है। इस सीरीज में Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra शामिल है। इनमें 120Hz Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, Galaxy AI फीचर्स और Ultra मॉडल में 200MP कैमरा मिलता है। जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन।

Samsung Galaxy S26 Series Sale Live: सैमसंग ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Samsung Galaxy S26 लॉन्च की है। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। ये स्मार्टफोन सबसे पहले 25 फरवरी को ग्लोबली पेश किए गए थे। अब आखिरकार यह प्रीमियम हैंडसेट भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। तीनों ही मॉडल में Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। साथ ही इनमें कई Galaxy AI फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

इस सीरीज़ में Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy S26 और Galaxy S26 Plus में Samsung का Exynos 2600 चिपसेट मिलता है। आइए जानते हैं इन स्मार्टफोन्स की कीमत और फीचर्स के बारे में।

Samsung Galaxy S26 Series की कीमत कितनी है? 
Samsung Galaxy S26 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत ₹1,39,999 रखी गई है, जो 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। इसका 12GB + 512GB मॉडल ₹1,59,999 में आता है, जबकि टॉप वेरिएंट 16GB + 1TB स्टोरेज के साथ ₹1,89,999 में उपलब्ध है।

वहीं Samsung Galaxy S26 की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए ₹87,999 है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल ₹1,07,999 में मिलता है।

ये भी पढ़े-ः  iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट लीक: इतनी कीमत पर आएगा भारत, 48MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स 

इसके अलावा Samsung Galaxy S26 Plus की शुरुआती कीमत ₹1,19,999 है, जो 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए है। इसका 12GB + 512GB मॉडल ₹1,39,999 में उपलब्ध है। ये स्मार्टफोन Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, ऑफलाइन स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon और Vijay Sales के जरिए खरीदे जा सकते हैं।

कलर ऑप्शन की बात करें तो Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra को Cobalt Violet, Black, Sky Blue और White रंगों में पेश किया गया है। वहीं Galaxy S26 Plus Cobalt Violet और Black रंगों में उपलब्ध है। इसके अलावा Samsung अपनी वेबसाइट पर Pink Gold और Silver Shadow जैसे एक्सक्लूसिव कलर भी दे रहा है।

Samsung Galaxy S26 के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S26 में 6.3-इंच का Full HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Samsung के 2nm Exynos 2600 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB तक RAM तथा 512GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 4,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

ये भी पढ़े-ः  Xiaomi 17 Ultra: Leica-ट्यून्ड 200MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी और 90W चार्जिंग वाला फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत   

Samsung Galaxy S26 Plus के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S26 Plus में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें भी Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन Exynos 2600 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है और Galaxy AI फीचर्स के साथ आता है।

कैमरा सेटअप में 50MP मेन सेंसर, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 12MP कैमरा मौजूद है। फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S26 Ultra इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल है। इसमें 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

5379487