चीनी टेक कंपनी Xiaomi ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप एंड्रॉयड टैबलेट Xiaomi Pad 8 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट शानदार डिस्प्ले, हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर इकोसिस्टम कनेक्टिविटी पर फोकस करता है।
डिवाइस में ऑल-मेटल वन-पीस बॉडी दी गई है, जिसकी मोटाई केवल 5.75mm है और इसका वजन 485 ग्राम है। टैबलेट का साइज 251.22mm × 173.42mm है और यह Pine Green, Blue और Gray रंगों में उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार इसमें 85.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। देखिए इसकी कीमत और फीचर्स।
Xiaomi Pad 8 के फीचर्स और डिस्प्ले
Xiaomi Pad 8 में 11.2-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और 3.2K रेजोल्यूशन (3200 × 2136 पिक्सल) मिलता है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 345 ppi है, जिससे स्क्रीन पर कंटेंट काफी शार्प और क्लियर दिखाई देता है। यह डिस्प्ले 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और Adaptive HDR सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है। स्क्रीन Dolby Vision को सपोर्ट करती है और इसे TÜV Rheinland की Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिली हुई है, जो आंखों की सुरक्षा के लिहाज से फायदेमंद मानी जाती है।
परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसका CPU कॉन्फिगरेशन काफी पावरफुल है, जिसमें 1 Cortex-X4 (3.2GHz), 3 Cortex-A720 (3.0GHz), 2 Cortex-A720 (2.8GHz) और 2 Cortex-A720 (2.0GHz) कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 825 GPU दिया गया है, जिससे गेमिंग और हाई-ग्राफिक्स टास्क आसानी से हैंडल किए जा सकते हैं।
RAM और स्टोरेज की बात करें तो यह टैबलेट 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट में उपलब्ध है। 8GB मॉडल में LPDDR5X RAM मिलती है, जबकि 12GB वर्जन में LPDDR5T RAM दी गई है। स्टोरेज के लिए 128GB मॉडल में UFS 3.1 और 256GB मॉडल में तेज UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप्स और फाइल्स तेजी से लोड होती हैं।
सॉफ्टवेयर के तौर पर टैबलेट Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। इसमें Xiaomi HyperConnect फीचर मिलता है, जिससे यूजर अलग-अलग डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें Cross-device camera, Combined cameras, Cross-device unlocking, Home Screen+ और Smart Hub integration जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे AI Writing, AI Speech Recognition, AI Translate Conversation, AI Interpreter, AI Calculator, AI Creativity Assistant, AI Art और Circle to Search with Google।
बैटरी और कैमरा फीचर्स
बैटरी के मामले में टैबलेट में 9,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। खास बात यह है कि कंपनी बॉक्स में 67W चार्जर भी देती है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट करता है। इसके साथ 200% वॉल्यूम बूस्ट फीचर भी दिया गया है, जिससे साउंड काफी तेज और क्लियर मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा (PDAF के साथ) और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के लिए उपयोगी है। कनेक्टिविटी के मामले में इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और USB 3.2 Gen 1 जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Pad 8 की कीमत भारत में 8GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹33,999 रखी गई है, जबकि 12GB + 256GB मॉडल ₹35,999 में उपलब्ध होगा। वहीं Nano Texture Display के साथ आने वाले 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹38,999 है। कंपनी ने इसका Creators Edition भी पेश किया है, जिसमें बॉक्स में स्टाइलस दिया जाता है। इसकी कीमत स्टैंडर्ड मॉडल के लिए ₹41,999 और Nano Texture वर्जन के लिए ₹43,999 रखी गई है।
लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को ₹3,000 तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा, जिससे टैबलेट की शुरुआती कीमत घटकर ₹30,999 रह जाती है। यह टैबलेट 17 मार्च से Amazon, mi.com और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी मार्च महीने में इसे खरीदने वाले ग्राहकों को 1 साल की अतिरिक्त वारंटी भी दे रही है।










