Logo
Realme ने नया बजट स्मार्टफोन Realme Note 80 लॉन्च किया है। इसमें 6.74-इंच HD+ डिस्प्ले, 6,300mAh बैटरी, 8MP रियर कैमरा और Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है। जानें कीमत, फीचर्स और स्टोरेज वेरिएंट।

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Realme ने चुनिंदा बाजारों में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme Note 80 लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट पावरफुल 6,300mAh बैटरी के साथ आता है। साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP कैमरा मिलता है। फिलहाल  यह हैंडसेट इंडोनेशिया में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध है। फोन को दो रंग विकल्पों – Glacier Blue और Storm Black और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। आइए अब इसकी कीमत और फीचर्स के बारें में जानें।  

Realme Note 80 की कीमत और उपलब्धता 
इंडोनेशिया में Realme Note 80 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनकी कीमत इस प्रकार है:

  • 4GB + 64GB वेरिएंट – IDR 16,99,000 (लगभग ₹9,000)
  • 4GB + 128GB वेरिएंट – IDR 19,99,000 (लगभग ₹11,000)

यह स्मार्टफोन फिलहाल Realme इंडिया/इंडोनेशिया ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

Realme Note 80 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

Realme Note 80 में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1,600 पिक्सल है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट, 260 ppi पिक्सल डेंसिटी, 16.7 मिलियन कलर्स और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसके अलावा, स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 563 निट्स है और इसे Panda MN228 प्रोटेक्शन के साथ सुरक्षित रखा गया है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Octa-core Unisoc T7250 चिपसेट है, जो Mali G57 GPU के साथ काम करता है। यह कॉम्बिनेशन रोज़मर्रा के टास्क और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा अनुभव देता है। RAM और स्टोरेज के लिए फोन में 4GB LPDDR4x RAM दी गई है और स्टोरेज विकल्प में 64GB या 128GB EMMC5.1 शामिल है।

कैमरा की बात करें तो Realme Note 80 में 8MP का रियर कैमरा (f/2.0, ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ) और 5MP का फ्रंट कैमरा (f/2.2, 77° FOV) दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता 720p@30fps है। बैटरी के मामले में फोन में 6,300mAh की बड़ी बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर्स में शामिल हैं 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, साथ ही GPS, BeiDou, GLONASS और Galileo।

स्मार्टफोन में सुरक्षा और सेंसर के लिए प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप, और इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। फोन का आकार 167.2 × 76.6 × 7.94mm है और इसका वजन 197 ग्राम है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में हल्का और आरामदायक रहता है। 

 

 

Latest news

5379487