Logo
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दुबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DXB) के पास सुरक्षा एजेंसियों ने दो संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन के गिरने से आसपास मौजूद चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।

दुबई। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच दुबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (DXB) के पास सुरक्षा एजेंसियों ने दो संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन के गिरने से आसपास मौजूद चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे दो ड्रोन को सुरक्षा कारणों से तुरंत निशाना बनाकर गिराया गया। ड्रोन गिरने के बाद उसके मलबे से पास खड़े लोगों को चोटें आईं।

प्रशासन के अनुसार इस घटना में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि भारतीय नागरिक को मध्यम स्तर की चोटें लगी हैं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि इस घटना का एयरपोर्ट के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की जांच कर रही हैं। जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि ये ड्रोन कहां से उड़ाए गए थे और उनका उद्देश्य क्या था। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच इस घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

5379487