Logo

LIVE: US-Israel vs Iran War: मिडिल ईस्ट में तबाही, भारत में गैस महंगी; अफगान-श्रीलंका क्रिकेट सीरीज़ टली

US-Israel vs Iran War: मिडिल ईस्ट में तबाही, भारत में गैस महंगी; अफगान-श्रीलंका क्रिकेट सीरीज़ टली

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध अब 11वें दिन में पहुंच गया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस संघर्ष ने पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है और इसका असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था, ऊर्जा बाजार और खेल जगत तक दिखाई देने लगा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरुआती हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत IRGC के कई वरिष्ठ कमांडर मारे गए हैं। इससे ईरान की सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व संरचना में बड़ा संकट पैदा हो गया है। दूसरी तरफ अमेरिका और इज़राइल लगातार एयरस्ट्राइक कर रहे हैं, जबकि ईरान मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमले कर रहा है।

इजरायल-अमेरिका vs ईरान Day 11 LIVE UPDATE

13:00 PM(7 minutes ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE: श्रीलंका-अफगानिस्तान सीरीज टली

Posted by: Dilip Chaturvedi

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण श्रीलंका और अफगानिस्तान की छह मैचों की सीरीज अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई। सीरीज यूएई में खेली जानी थी, लेकिन क्षेत्र में उड़ानों और सुरक्षा हालात ने आयोजन मुश्किल बना दिया। पढ़िए पूरी खबर... 

10:41 AM(2 hours ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE: डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पुतिन के बात की

Posted by: Dilip Chaturvedi

10:39 AM(2 hours ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE: मोजतबा होसैनी पर ट्रम्प का बयान

Posted by: Dilip Chaturvedi

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मोजतबा होसैनी खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुनने के एक सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा-

“मैं निराश था, क्योंकि हमें लगता है कि इससे देश की वही पुरानी समस्याएं फिर जारी रहेंगी। ईरान के लिए हालात बदलने की बजाय वही स्थिति बनी रहेगी। इसलिए उनके इस फैसले को देखकर मुझे निराशा हुई।”

बता दें कि मोजतबा दिवंगत नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं।

10:20 AM(3 hours ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी

Posted by: Dilip Chaturvedi
Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE
 

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald J. Trump ने कहा है कि अगर ईरान ने Strait of Hormuz से तेल की आपूर्ति को रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका उसे अब तक की तुलना में 20 गुना ज्यादा ताकत से जवाब देगा।

ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि अमेरिका ईरान के उन प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाएगा, जिनके नष्ट होने के बाद ईरान के लिए एक राष्ट्र के रूप में दोबारा खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ऐसा हुआ तो ईरान पर “मौत, आग और तबाही” का दौर छा जाएगा।

हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी। उन्होंने यह संदेश केवल अमेरिका के लिए ही नहीं बल्कि चीन और उन सभी देशों के लिए भी बताया है जो होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल आपूर्ति पर निर्भर हैं।

ट्रंप ने अंत में कहा कि उम्मीद है कि इस चेतावनी को एक गंभीर संकेत के रूप में लिया जाएगा।

10:17 AM(3 hours ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE: LPG सप्लाई पर असर, भारत में गैस ₹60 महंगी

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरान के साथ युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाली ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है, क्योंकि देश अपनी 85 से 90 प्रतिशत LPG जरूरतें मिडिल ईस्ट से आयात करता है।

7 मार्च से घरेलू 14.2 किलो LPG सिलेंडर ₹60 महंगा हो गया है। इसके बाद दिल्ली जैसे शहरों में इसकी कीमत करीब ₹913 तक पहुंच गई है।

वहीं कमर्शियल LPG सिलेंडर भी ₹115 से ज्यादा महंगे होकर लगभग ₹1883 तक पहुंच गए हैं। कई इलाकों में अचानक बुकिंग बढ़ने से 21 दिनों तक का वेटिंग पीरियड बताया जा रहा है।

सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट के तहत घरेलू सप्लाई को प्राथमिकता देने और रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

10:16 AM(3 hours ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE:मुंबई के रेस्टोरेंट्स पर संकट

Posted by: Dilip Chaturvedi

कमर्शियल LPG की कमी का असर सबसे ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर पड़ रहा है। मुंबई में इंडिया होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द गैस सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो कई छोटे और मध्यम रेस्टोरेंट्स को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ सकता है।

कई रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि उन्हें कुकिंग गैस के सिलेंडर ढूंढने में काफी परेशानी हो रही है।

10:16 AM(3 hours ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE:अफगानिस्तान-श्रीलंका क्रिकेट सीरीज़ पर भी खतरा

Posted by: Dilip Chaturvedi

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट शेड्यूल पर भी पड़ने लगा है। फगानिस्तान और श्रीलंका के बीच 13 से 25 मार्च तक यूएई में प्रस्तावित व्हाइट-बॉल सीरीज़ को अनिश्चितकाल के लिए टाले जाने की संभावना है।

एयरस्पेस बंद होने, यात्रा जोखिम और सुरक्षा चिंताओं के कारण दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड शेड्यूल पर पुनर्विचार कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इस सीरीज़ को पूरी तरह रद्द करने की संभावना भी जताई जा रही है।

10:14 AM(3 hours ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE: ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगी जंग

Posted by: Dilip Chaturvedi

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि यह सैन्य अभियान “बहुत जल्द खत्म हो सकता है।” 

ट्रंप के अनुसार अमेरिकी और इज़राइली हमलों ने ईरान की नेवी, एयर डिफेंस और कम्युनिकेशन सिस्टम को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने कोई “बड़ा कदम” उठाने की कोशिश की तो और भी सख्त सैन्य कार्रवाई की जाएगी।

10:09 AM(3 hours ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE: ईरान का पलटवार: जंग कब रुकेगी, तेहरान तय करेगा

Posted by: Dilip Chaturvedi

ट्रंप के बयान पर ईरान ने कड़ा जवाब दिया है। ईरान की IRGC (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) ने कहा कि युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला अमेरिका नहीं बल्कि तेहरान करेगा।

ईरान ने इज़राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और खाड़ी देशों में मौजूद बेस पर मिसाइल और ड्रोन हमले जारी रखने की बात कही है, हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी लॉन्च क्षमता पहले से कम हुई है।

10:08 AM(3 hours ago )

Israel-US vs Iran War Day 11 LIVE UPDATE: तेल की कीमतें $100 पार

Posted by: Dilip Chaturvedi

इस युद्ध का असर वैश्विक तेल बाजार पर भी दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में अस्थिरता के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। 

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर संघर्ष लंबा खिंचता है तो इसका असर महंगाई और ऊर्जा सप्लाई पर और बढ़ सकता है।

5379487