Logo
Delhi Liquor Scam: सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल के शराब घोटाले के मामले की सुनवाई कर रहीं दिल्ली हाईकोर्ट की जज और भाजपा के रिश्ते को लेकर सवाल खड़ा किया है?

Delhi Liquor Scam: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए दिल्ली हाईकोर्ट पर ही सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने दिल्ली के कथित शराब घोटाले केस की सुनवाई कर रही जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर सवाल खड़े कर दिए? 'आप' नेता ने सवाल किया कि जज का भाजपा से क्या रिश्ता है?

दरअसल दिल्ली शराब घोटाले के केस में 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट ने  अरविंद केजरीवाल सहित अन्य सभी आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने इस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। इस केस की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच कर रही है। सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को राहत दी और इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च की डेट दी थी। इस बात भाजपा नेताओं ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि पिक्चर अभी बाकी है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की इसी बात को आधार बनाकर सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए।

दरअसल सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को एक प्रेस क्रांफ्रेस की और बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के एक बयान को सुनाया। इसके अलावा दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा के एक ट्वीट को भी दिखाया। इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से वीरेंद्र सचदेवा कह रहे कि सजा जरूर मिलेगी और वहीं दूसरी तरफ कपिल मिश्रा कह रहे कि पिक्चर अभी बाकी है। AAP नेता का कहना है कि इन लोगों को कैसे पता कि पिक्चर अभी बाकी है। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि इसके बारे में तो अभी तक दिल्ली हाईकोर्ट की जज साहिबा को भी नहीं पता होगा। वह भी अभी केस के बारे में स्टडी करेंगीं।

जज का भाजपा से क्या रिश्ता-सौरभ भारद्वाज

इसी दौरान सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए जज साहिबा का पार्टी से क्या रिश्ता है। यह भी पूछ लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता का यह कहना कि पिक्चर अभी बाकी है कई सवालों को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि जस्टिस क्या करेंगी इसके बारे में इन लोगों को कैसे मालूम है। जस्टिस स्वर्ण कांता का बीजेपी से क्या रिश्ता है इसके बारे में इन लोगों को बताना चाहिए। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वीरेंद्र सचदेवा और कपिल मिश्रा यह कैसे कह सकते हैं कि पिक्चर अभी बाकी है। मैं आप लोगों के सामने गंभीर सवाल खड़ा करता हूं।

5379487