Logo
election banner
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल से फूड पॉइजनिंग की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां गलत खाना खाने से करीब 50 छात्र बीमार हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Food Poisoning: दिल्ली-एनसीआर के ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां पर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक रेजीडेंसी और हॉस्टल में रह रहे करीब 50 छात्र फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। इलाज के लिए छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉस्टल द्वारा छात्रों को गलत खाना परोसा गया था। जिसे खाने से छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई आरोप लगाए हैं। कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस ने मामले पर कहा कि रेजीडेंसी और हॉस्टल में संज्ञान में है। 

सभी छात्रों की हालत स्थिर 

पुलिस ने बताया कि बीते दिन 8 मार्च की शाम छात्रों ने हॉस्टल मेस का भोजन खाया गया था। इसके बाद छात्रों का पेट खराब हो गया, एक साथ इतने संख्या में छात्रों का तबियत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। सभी छात्रों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सभी छात्रों की हालत ठीक है, शांति व्यवस्था है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस 

जानकारी के मुताबित, कल शिवरात्रि के मौके पर छात्रों ने व्रत रखा हुआ था। उसके बाद शाम को कूटू के आटे से बना खाना खाया था। इसके बाद छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। एक साथ सभी छात्रों की तबियत खराब होने से हडकंप मच गया। फौरन सभी को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आगे कहा कि खाने में क्या गड़बड़ी थी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इस मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर लॉयड कॉलेज प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हॉस्टल का संचालन निजी स्तर पर कोई और करता है। हालांकि, खाने में गड़बड़ी क्या थी इसकी जानकारी जांच बाद ही पता चल पाएगी।

ये भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में प्रसाद खाने से 300 लोग बीमार: सड़क पर हुआ इलाज, रस्सियों पर लटकाई ग्लूकोज की बातलें

5379487