Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर के अधिकतर इलाकों में सोमवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी। इसकी वजह से तापमान कम हो गया और मौसम सुहावना हो गया। लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर के विभिन्न इलाकों को लेकर बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले दो दिन मौसम सामान्य रहेगा और फिर 3 मार्च से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 1 और 2 मार्च को छोड़कर अगले दो दिन भी दिल्ली एनसीआर में बारिश और आंधी आने की संभावना है।
आज बारिश और आंधी की संभावना
मौसम विभाग ने दिल्ली दिल्ली एनसीआर इलाके में अगले 24 घंटे आसमान में बादल छाए रहने और शाम के समय आंधी, गरज-चमक, बिजली के कड़कने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी स्पीड से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। इसके अलावा इस दौरान हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे भी पहुंच सकती है।
2 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम
वहीं एक और दो अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में बारिश तो नहीं होगी लेकिन आसमान में थोड़े बहुत बादल जरूर छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 1 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और 2 अप्रैल को 35 से 37 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं अगर इन दोनों दिन हवा की गति की बात करें तो हवा की स्पीड की 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की उम्मीद है।
3 अप्रैल को होगी बारिश
इसके बाद बात अगर बात तीन अप्रैल की करें तो इस दिन दिल्ली एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर या फिर शाम के समय हल्की-फुल्की बारिश की भी संभावना है। इस दिन 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस दौरान हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है।










