Temple jewellery shopping: दिल्ली के ये बाजार टेंपल ज्वेलरी के लिए फेमस, आप भी जरूर करें विजिट

Temple jewellery shopping Tips
X
टेंपल ज्वेलरी के लिए दिल्ली के फेमस बाजार
Temple jewellery shopping Tips: इस समय टेंपल ज्वेलरी का ट्रेंड चल रहा है। इसे आप किसी भी सिल्क फैब्रिक के कपड़ों के साथ वियर कर सकती हैं।

Temple jewellery shopping Tips: वैसे तो ज्वेलरी पहनने का शौक हर महिला को होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी कलेक्शन रखना भी पसंद होता है। इसलिए कई बार वह ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं, तो कई बाजार में जाकर ही इन्हें खरीद सकती हैं। लेकिन हर बाजार में हमें वो चीज नहीं मिलती है, जो पसंद होती है या ट्रेंड में चल रही होती है। टेंपल ज्वेलरी एक ऐसी ज्वेलरी है, जो हर बाजार में नहीं मिलती है। इसके लिए आपको कई बाजारों में एक्सप्लोर करना चाहिए। जहां आपको कम दाम में अच्छे डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाए। आइये जानते हैं कि दिल्ली के वह कौन से बाजार हैं, जहां पर टेंपल ज्वेलरी आसानी से मिल जाती है।

सदर बाजार होलसेल के लिए बेस्ट मार्केट

Sadar Bazaar
सदर बाजार

दिल्ली के सदर बाजार का नाम तो हर कोई जानता है। यहां पर आपको होलसेल में कई सारा सामान मिल जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपनी दुकान के लिए भी यहीं से सामान ले जाते हैं। लेकिन यहां पर एक गली ऐसी भी है, जहां पर सिर्फ ज्वेलरी मिलती है। इस गली को गोल चौक कहते हैं। यहां पर आपको काफी सारी दुकाने मिल जाएंगी, जहां से आप टेंपल ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर अलग-अलग डिजाइन और सस्ते दामों में अच्छी ज्वेलरी मिल जएगी। इस मार्केट में जाकर आप टेंपल ज्वेलरी की शॉ़पिंग कर सकती हैं। यह बाजा सुबह 11 खुलता है और रात 12 बजे खुला रहता है। लेकिन, रविवार के दिन ये पूरा बाजार बंद रहता है।

तेलीवारा चौक से लें लेटेस्ट डिजाइन

Teliwara Chowk
तेलीवारा चौक

दिल्ली के चावड़ी बाजार में स्थित तेलीवारा चौक से भी आप टेंपल ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकता हैं। यहां पर आपको कम दाम में लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी पार्टी या शादी के प्रोग्राम में वियर कर सकती हैं। आप चाहें तो यहां की कई दुकानों से ज्वेलरी का दाम ले सकते हैं। आप वहां से भी हैवी नेकलेस ले सकती हैं और वियर करने के बाद वापस कर सकती हैं। यह मार्केट रविवार को बंद रहती है। इसलिए आप इस दिन को छोड़कर किसी भी दिन यहां से शॉपिंग कर सकती हैं।

कमला नगर मार्केट से करें गोल्ड या ऑक्सीडाइज्ड की शॉपिंग

kamla nagar
कमला नगर

टेंपल ज्वेलरी खरीदने के लिए आप दिल्ली की कमला नगर मार्केट में भी जाकर विजिट कर सकती हैं। यहां पर भी आपको फैशन ट्रेंड के हिसाब से ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। यहां से आप गोल्ड या ऑक्सीडाइज्ड हर डिजाइन में इसकी शॉपिंग कर सकती हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती हैं। सोमवार के दिन ये पूरा बाजार बंद रहता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story