क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया सीरियल किलर: दोस्त बनाकर 18 लोगों को दे चुका है भयानक मौत, आरोपी को कहा जाता है दिल्ली का कसाई

serial killer Chanderkant Jha nabbed by delhi police crime branch
X
दिल्ली के सीरियल किलर चंद्रकांत झा को पुलिस ने फिर किया अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सीरियल किलर को अरेस्ट किया है। उसे दिल्ली का कसाई भी कहा जाता है।

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सीरियल किलर चंद्रकांत झा को अरेस्ट कर लिया है। वो 90 दिन की पैरोल मिलने के बाद अक्टूबर 2023 में फरार हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी पुरानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन से हुई है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने इस फरारी के दौरान किसी घटना को तो अंजाम नहीं दिया।

जानकारी के मुताबिक, एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजय सैन ने बताया कि चंद्रकांत झा को दिल्ली का कसाई भी कहा जाता है। उसने पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जो पिछले तीन महीने से झा को पकड़ने का प्रयास कर रही थी। टीम ने काफी कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाले और उसके बाद उसे सर्च करने के लिए उसके परिवार के सदस्यों और परिचितों तक पहुंची। इसके बाद उसे 17 जनवरी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती है मुश्किलें, नई दिल्ली विधानसभा सीट से होल्ड हुआ नामांकन

उन्होंने बताया कि चंद्रकांत झा एक सीरियल किलर है और कई हत्याओं मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे जेल में भेज दिया गया था और 2013 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। हालांकि, उसे अक्टूबर 2023 में पैरोल पर रिहा कर दिया गया। लेकिन, उसने इसके बाद उसने सरेंडर नहीं किया। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

बेरहमी से हत्या कर शव के कर देता था टुकड़े

आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और वह उन युवाओं को निशाना बनाना था, जो अक्सर उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी होते थे, जो काम की तलाश में दिल्ली आते थे। वह पहले उनसे दोस्ती करता था, उन्हें खाने के लिए खाना और रहने के लिए जगह देता था और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर देता था। इसके बाद आरोपी उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देता था और अवशेषों को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर बिखेर देता था। आरोपी की सूचना देने वाले को 50,000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। आरोपी अब तक 18 लोगों की हत्या कर चुका है।

ये भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने फिर किया बड़ा वादा, बोले- दिल्ली में किरायेदारों को भी देंगे फ्री बिजली और पानी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story